सलीम सिद्दीकी
नित्य संदेश, मेरठ। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य काज़ी शादाब तथा नायब शहर काजी जैनुल राशिदीन ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) संजय विनायक जोशी से उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विनायक जोशी का शॉल पहनाकर सम्मान किया। मुलाकात के दौरान उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक समाज से जुड़ी हुई विभिन्न समस्याओं पर भी संजय जोशी के साथ व्यापक चर्चा हुई l इस मौके पर अज़हर भारती, फैसल मालिक एडवोकेट, दानिश वारसी और फिरोज हबीब मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment