Breaking

Your Ads Here

Thursday, February 19, 2026

23 फरवरी से होगा वार्षिक उत्सव ‘मृदंग-2026’ का आगाज़

 


-देखने को मिलेगा सांस्कृतिक विविधता, युवा प्रतिभा और नवाचार का संगम


अखिल गौतम

नित्य संदेश, मेरठ। परतापुर बाईपास स्थित मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) में वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘मृदंग-2026’ का आयोजन 23 एवं 24 फ़रवरी को किया जाएगा। दो दिवसीय इस आयोजन में सांस्कृतिक विविधता, युवा प्रतिभा और नवाचार का संगम देखने को मिलेगा।


महोत्सव के संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में कार्यक्रम समन्वयक डॉ. गौरव शर्मा ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को रचनात्मक मंच प्रदान करना तथा देश के विभिन्न राज्यों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराना है। कार्यक्रम के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण विषयक गतिविधियों के साथ पारंपरिक लोक नृत्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और विविध राज्यों के व्यंजनों की प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी। 23 फ़रवरी को सोलो डांस, एकल गायन, बैटल ऑफ बैंड्स, रैप बैटल, थीम आधारित फैशन शो तथा डीजे नाइट जैसे आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन का अवसर मिलेगा। इसी दिन ‘आत्मनिर्भर भारत’ की संकल्पना के अंतर्गत ‘टॉयकाथॉन-2026’ का भी आयोजन किया जाएगा। प्रेस वार्ता में संस्थान के प्रेस प्रवक्ता अजय चौधरी, डॉ. गौरव शर्मा, पीके गौतम, रीतिमा, सोनल सहित छात्र समन्वयक खुशी, सारांश, कुश, प्रतीक, गायत्री, अलीशा एवं ऋतिक उपस्थित रहे।


बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर शिवा चौधरी देंगी प्रस्तुति

24 फरवरी को नुक्कड़ नाटक, समूह नृत्य प्रतियोगिता एवं विजेता प्रतिभागियों का सम्मान समारोह आयोजित होगा। महोत्सव का प्रमुख आकर्षण हरियाणा की प्रसिद्ध गायिका एवं बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर शिवा चौधरी की लाइव प्रस्तुति रहेगी। शिवा चौधरी अपनी ऊर्जावान गायकी और हरियाणवी लोक शैली के आधुनिक फ्यूजन के लिए जानी जाती हैं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here