नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। खिरवा जलालपुर स्थित तेज पब्लिक स्कूल में शनिवार को “क्षमता निर्माण" कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय “अधिगम परिणाम— क्या सीखना है” रहा, जिस पर शिक्षकों के साथ विस्तार से चर्चा की गई तथा शिक्षण की आधुनिक पद्धतियों पर विचार साझा किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रबंध निदेशक डॉ. टी. पी. सिंह, स्कूल एडवाइजर सुभाष चंद नलवा एवं प्रधानाचार्या डॉ. नीतू सिंह ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ किया। शिक्षिका अनु शर्मा के निर्देशन में विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।डॉ. टी. पी. सिंह ने कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप शिक्षकों को समय-समय पर इस प्रकार की कार्यशालाओं में भाग लेकर अपने ज्ञान व शिक्षण कौशल को अद्यतन करना चाहिए, जिससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा सके।
स्वागत उद्बोधन में प्रधानाचार्या डॉ. नीतू सिंह ने मुख्य वक्ता मयंक खंडेलवाल (भरतपुर) एवं अनीता शर्मा (गाज़ियाबाद) का विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला से प्राप्त ज्ञान शिक्षण में नवाचार, तकनीकी उपयोग तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होगा।
कार्यक्रम के समापन पर स्कूल एडवाइजर सुभाष चन्द्र नलवा ने अतिथि वक्ताओं को सम्मान-चिह्न प्रदान कर धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-कर्मचारियों- सतेंद्र कुमार, अनुज त्यागी, मोहित, डॉ. अमित नागर, अभिषेक त्यागी, यशपाल एस. जांगिड़, सरिता, अंजू, कविता, रूबी, रेखा, रजनी, श्वेता, सपना, प्रीति, मीना, राहुल सोम एवं अंकित अरोड़ा का योगदान रहाका विशेष योगदान रहा।

No comments:
Post a Comment