Breaking

Your Ads Here

Saturday, February 21, 2026

सेंट्रल मार्किट एव अन्य बाजारों से जुड़े मुद्दों का न्यायसंगत समाधान किया जाए: अनीता पुंडीर




तरुण आहूजा

नित्य संदेश, मेरठ।  रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ आ रहे हैं, वे यहां प्रस्तावित मेट्रो और रैपिड ट्रेन परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। समाजवादी पार्टी के शिक्षक सभा की राष्ट्रीय सचिव डा. अनीता पुंडीर ने कहा कि शहरवासी विकास परियोजनाओं का स्वागत करते हैं और यह मानते हैं कि बेहतर परिवहन व्यवस्था से मेरठ को नई दिशा मिलेगी। 

कहा कि किन्तु इसी के साथ यह भी एक कठोर सच्चाई है कि वर्तमान में मेरठ शहर के अनेक क्षेत्रों में विस्थापन, ध्वस्तीकरण और अवैध निर्माण संबंधी कार्यवाहियों को लेकर व्यापक असंतोष है। व्यापारी वर्ग, विशेषकर सेंट्रल मार्केट एवं अन्य बाजारों से जुड़े लोग, अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। छोटे व्यापारियों और परिवारों की आजीविका पर संकट की स्थिति बनी हुई है, हम प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री से विनम्र आग्रह करते हैं कि विकास कार्यों के साथ-साथ शहर की जमीनी समस्याओं पर भी गंभीरतापूर्वक संज्ञान लिया जाए।


* सेंट्रल मार्केट एवं अन्य बाजारों से जुड़े मुद्दों का न्यायसंगत समाधान किया जाए।
* छोटे व्यापारियों और स्थानीय निवासियों के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जाए।
* किसी भी प्रकार की कार्यवाही में पारदर्शिता और समानता बरती जाए, ताकि भेदभाव की आशंका समाप्त हो।
मेरठ के नागरिक विकास के विरोधी नहीं हैं, बल्कि वे समावेशी और न्यायपूर्ण विकास चाहते हैं—जहाँ मेट्रो और रैपिड ट्रेन के साथ-साथ आम नागरिक का घर और रोजगार भी सुरक्षित रहे।

हमें विश्वास है कि प्रदेश और केंद्र नेतृत्व मेरठ की इन वास्तविक समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करेगा और शीघ्र ही ठोस समाधान की दिशा में पहल करेगा।


No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here