Breaking

Your Ads Here

Thursday, February 19, 2026

रस्सा कसी एवं एथेलेटिक में उत्कृष्ठ प्रर्दशन करने वाले खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता द्वारा 51वीं उत्तर प्रदेश पावर सैक्टर की अन्तर परियोजना / डिस्काम रस्साकसी एवं एथेलेटिक प्रतियोगता मे उत्कृष्ठ प्रर्दशन करने वाले खिलाडियों को सम्मानित किया गया। यह प्रतियोगिता सत्र 2025-26 के अन्तर्गत 14 एवं 15 फरवरी को ओबरा तापीय परियोजना में अम्बेडकर स्टेडियम ओबरा मे आयोजित की गई थी।


प्रतियोगिता में पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि० के मेरठ, बुलन्दशहर, गाजियाबाद, सहारनपुर, मुरादाबाद एवं नोएडा क्षेत्र के खिलाडियों ने प्रतिभाग किया तथा विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ठ प्रर्दशन कर, निगम का नाम रोशन किया। रस्साकसी प्रतियोगता में पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि० को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। प्रबन्ध निदेशक द्वारा डिस्कांम मुख्यालय, ऊर्जा भवन मेरठ में आयोजित कार्यकम के दौरान विजेता एवं बेहतर प्रर्दशन करने वाले खिलाडियों को सम्मानित किया गया तथा उनके उत्कृष्ठ प्रर्दशन की सरहाना की गई।


इसी कम मे 18वीं वर्ल्ड पैरा एथेलेटिक्स चैम्पियनशिप 6 से 14 फरवरी तक दुबई में आयोजित हुई, पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि० की सिविल डिविजन मेरठ मे, कार्यकारी सहायक के पद पर तैनात, पैरा एथेलीट फातिमा खातून द्वारा जैवलिन थ्रो स्पर्धा में कांस्य पदक प्राप्त कर, पश्चिमांचल डिस्कांम का नाम अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया गया। प्रबन्ध निदेशक ने पैरा एथेलीट फातीमा खातून की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होनें कहा की पश्चिमांचल डिस्कांम के खिलाडी राष्ट्रीय एवं अन्र्तराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर, डिस्कांम की प्रतिष्ठा बढ़ा रहे हैं।


इस अवसर पर संजय जैन निदेशक (वाणिज्य), आशु कालिया निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन), एनके मिश्र निदेशक (तकनीकी), स्वतंत्र कुमार तोमर निदेशक (वित्त), अशोक सुन्दरम मुख्य अभियन्ता, अलका तोमर स्पोर्ट्स आफिसर, मांगेराम, बिजेन्द्र सिंह, देवेन्द्र त्यागी, सौरभ चौधरी, जतन सिंह, राम मूरत वर्मा एवं फातिमा खातून आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here