नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में चल रहे 16वें अरुण शुक्ला मेमोरियल डबल विकेट क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को जूनियर वर्ग के दस मैच खेले गए। इसमें खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
पहले मैच में आईश और अरनव की जोड़ी ने शानदार खेल दिखाते हुए अभय और केशव को हराया। दूसरे मैच में उत्तम और तोहिदूर ने रिहान-ध्रुव की जोड़ी को हराया। तीसरे मैच में शौर्य-दीपांशु ने विपुल व नितेश को हराया। चौथे मैच में शिव व अजहर ने अरनव और आईश की जोड़ी को हराया। पांचवे मैच में केशव और अभय की जोड़ी ने तोहिदूर और उत्तम को हराया। छठे मैच में रिहान और ध्रुव की जोड़ी ने विपुल-नितेश को हराया। सातवे मैच में शौर्य और उमंग की जोड़ी ने अजहर और शिव को हराया। आठवे मैच में दीपांशु और आदित्य ने आईश व अरनव की जोड़ी को हराया। 9वे मैच में दीपांशु और आदित्य की जोड़ी ने अभय व केशव को हराया। 10वे मैच में उत्तम और तोहिदूर की जोड़ी ने शिव और अजहर को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। आयोजन सचिव व क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि शुक्रवार को जूनियर वर्ग के अंतिम लीग मैच खेले जाएंगे।

No comments:
Post a Comment