नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। दिल्ली पुलिस कमिश्नर ऑफिस पर प्रदर्शन की सूचना पर मेरठ, हापुड़, बागपत, गाजियाबाद के शोषित क्रांति दल के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत व मेरठ महानगर अध्यक्ष वरुण कुमार को हापुड़, वरिष्ठ
कार्यकर्ता अजब सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष केपी सिंह को बागपत, जिला अध्यक्ष आनंदपाल,
अंकुर तोमर को गाजियाबाद, मंडल कोऑर्डिनेटर सतीश कुमार, रवि कुमार, नरेश कुमार और दिल्ली
में कमल व हरवीर को हाउस अरेस्ट किया, जिन्हें बृहस्पतिवार शाम को रिहा किया गया। इस
दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई। शोषित क्रांति दल के अध्यक्ष
रविकांत ने इसे लोकतंत्र की हत्या और मौलिक अधिकारों का हनन बताया है, उनका कहना है
कि दिल्ली में दलितों पर लगातार अत्याचार बढ़ रहे हैं, जिसे लेकर शोषित क्रांति दल
पुलिस आयुक्त दिल्ली का घेराव करना चाहता था।

No comments:
Post a Comment