नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। शहीद मंगल पाण्डे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय माधवपुरम में दो दिवसीय वार्षिक क्रीडा समारोह महाविद्यालय प्राचार्या प्रो ० अंजू सिंह की दिशा निर्देशन में क्रीड़ा आयोजन सचिव डॉ॰ नितिन चौधरी एवं सह आयोजन सचिव डॉ०भारती शर्मा के नेतृत्व में प्रारंभ हुआ।
वार्षिक क्रीड़ा समारोह के द्वितीय दिवस शटल रन प्रतियोगिता से प्रारंभ हुआ, जिसमें प्रथम स्थान लक्ष्मी पाल एमएससी.प्रथम वर्ष, द्वितीय सपना बी.ए. द्वितीय वर्ष एवं तृतीय इकरा बी.ए. प्रथम वर्ष ने प्राप्त किया। कैरम प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राची बी.ए.प्रथम वर्ष,द्वितीय शालू एवं तृतीय स्थान मानसी रानी ने प्राप्त किया,शतरंज प्रतियोगिता में प्रथम शालू,द्वितीय स्थान सृष्टि चपराना एवं तृतीय गार्गी मित्तल ने प्राप्त किया, योगा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अक्षता पूनिया,द्वितीय स्थान शालू, तृतीय स्थान लता वर्मा ने प्राप्त किया। शॉटपुट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लक्ष्मीपाल, द्वितीय ट्विंकल एवं तृतीय किरन ने प्राप्त किया।बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सारिका, द्वितीय स्थान अक्षिता पूनिया एवं तृतीय स्थान निशा, कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पायल भारती,लक्ष्मीपाल, शालूपाल, मानसी रानी,आकांक्षा भारद्वाज, मानसी शर्मा, नेहा, श्वेता कौशिक, सृष्टि चपराना ने प्राप्त किया।रस्सीकूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लक्ष्मी पाल,द्वितीय अक्षिता पूनिया एवं तृतीय वंशिका ने स्थान प्राप्त किया।डिस्कस थ्रो में प्रथम स्थान अक्षिता पूनिया बीएससी द्वितीय वर्ष,द्वितीय स्थान किरण बी.ए प्रथम वर्ष, तृतीय स्थान लक्ष्मी पाल एमएससी प्रथम वर्ष ने प्राप्त किया। लंबी कूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सपना ,द्वितीय स्थान सारिका एवं तृतीय स्थान महक ने प्राप्त किया। लेमन स्पून रेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नेहा द्वितीय मानविका एवं तृतीय प्रिया,फ्रॉग रेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दीपा द्वितीय स्थान इकरा एवं तृतीय स्थान अंजलि ने प्राप्त किया थ्री लेग रेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तनूषा एवं महक,द्वितीय स्थान मानसी एवं नेहा,तृतीय स्थान तानिया,अंशिका,असमी एवं निशा ने प्राप्त किया। छात्राओं की टग ऑफ वाॅर में एनसीसी कैडेट्स विजयी रहीं।
प्रतियोताओं के सम्पन्न होने के पश्चात् पुरस्कार वितरण आज के कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महाविद्यालय प्राचार्या प्रो० अंजू सिंह द्वारा किया गया। प्राचार्या ने विजयी छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि खेल का महत्व हमारी जिंदगी में सदैव बना रहता है,चाहे वह किसी भी उम्र की किसी भी अवस्था में हो, हर उम्र के साथ खेल का एक अलग आनंद है और वह आनंद हमारे जीवन में हमारे व्यक्तित्व में बखूबी परिलक्षित होता है। खेल हमारें जीवन में अनुशासन, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, एकता की भावना के साथ संस्थान की उत्तरोत्तर वृद्धि एवं जीवन को एक व्यवस्थित दिशा प्रदान करने में सहायक होता है।
आज के वार्षिक क्रीड़ा समारोह में चैंपियन छात्रा लक्ष्मी पाल एवम् पूर्व चैंपियन छात्रा अक्षिता पूनिया संयुक्त रुप से रही। आज के समारोह सफल बनाने में प्रो० लता कुमार प्रो० अनुजा रानी गर्ग,प्रो० मोनिका चौधरी, प्रो० स्वर्णलता कदम, प्रो० गीता चौधरी, डॉ० सत्यपाल राना, डॉ॰ उषा साहनी, डॉ० राधा रानी, डॉ॰ अमित कुमार,डॉ॰ अजय कुमार, डॉ॰ अरविंद कुमार, डॉ॰ आवेश कुमार, डा०अलका चौधरी,डॉ०भावना सिंह, डॉ० मंजू रानी, डॉ॰ शालिनी सिंह,डॉ॰ पारुल मलिक, डॉ॰ निरुपमा सिंह, डॉ०मनीषा भूषण, डॉ॰शालिनी वर्मा,डॉ॰गौरी,डॉ॰आशीष पाठक,डॉ०नीता सक्सेना, डॉ॰ डेज़ी वर्मा, डॉ० आकांक्षा,डॉ०नेहा, डॉ॰ सोशल का विशेष सहयोग रहा। क्रीडा समारोह में महाविद्यालय की छात्राओं ने अत्यंत उत्साह एवं खेल भावना के साथ सभी प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता की।

No comments:
Post a Comment