Breaking

Your Ads Here

Wednesday, February 18, 2026

विम्स में पायलोनिडल साईनस जैसी गम्भीर दर्दनाक संक्रमण/बिमारी की लेटेस्ट सर्जरी तकनीक ’’वैप्स’’ द्वारा सफल सर्जरी



विश्वास राणा

नित्य संदेश, गजरौला। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान के अन्तर्गत संचालित विम्स (वेंक्टेश्वरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साईंसेस) मल्टीस्पेशियलिटी हाॅस्पीटल के सर्जरी विभाग की टीम ने ’’पायलोनिडल साईनस’’ जैसी दर्दनाक गम्भीर संक्रमण/बीमारी की विश्व की सबसे एडवांस तकनीक ’’वैप्स’’ (वीडियो असिस्टेड एब्लेशन ऑफ पायलोनिडल साईनस) द्वारा दर्दरहित सफल सर्जरी कर चिकित्सा क्षेत्र में एक शानदार उपलब्धि अपने नाम दर्ज करा ली। 

विम्स की सर्जरी विभाग के ए0ओ0डी0 डाॅ0 अभय भटनागर एवं उनकी टीम के वरिष्ठ सर्जन डाॅ0 ईकराम इलाही, डाॅ0 पवन सैनी, एनस्थीसिया के डाॅ0 विपिन आदि ने संयुक्त रूप से बताया कि पश्चिमी यूपी के मेरठ मुरादाबाद में एडवांस तकनीक से यह सर्जरी करने वाला विम्स पहला संस्थान है। श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति डाॅ0 राजीव त्यागी एवं सर्जरी विभाग के वरिष्ठ सर्जन डाॅ0 ईकराम इलाही ने संयुक्त रूप से बताया कि पायलोनिडल साईनस नितंबो के ऊपरी हिस्से या टेलबोन (निचली हड्डी) की स्किन के अन्दर होने वाला दर्दनाक संक्रमण है, जिसमें सूजन व पस (मवाद) पड़ने पर, मरीज को बहुत खतरनाक स्थिति का सामना करना पड़ता है। सर्जरी ही इसका एकमात्र उपचार है। पहले ओपन सर्जरी में मरीज को बहुत दर्दनाक अनुभव के साथ-2 ब्लड लोस की स्थिति रहती थी, पर एडवांस ’’वैप्स’’ से अब यह सर्जरी बिना ब्लड लोस, दर्दरहित और पूरी तरह सुरक्षित है।

विम्स की सर्जरी टीम द्वारा पायलोनिडल साईनस की इस सफल एडवांस सर्जरी पर समूह अध्यक्ष श्री सुधीर गिरि ने सभी चिकित्सको, पैरामेडिकल स्टाॅफ/ नर्सिंग स्टाॅफ को शुभकामनाएं प्रेषित करते हएु ’’विम्स’’ पश्चिमी यूपी के लोगो के लिए विश्वस्तरीय सस्ती एवं सुलभ स्वास्थय व चिकित्सीय सेवाओ की आपकी प्रतिबद्धता को दोहराया है। सर्जरी टीम को बधाई देने वालो में वित्त निदेशक एवं प्रभारी कुलपति युवराज सिंह, डीन मेडिकल डाॅ0 संजीव एच भट्, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ0 सुरेश जी मेहता, हाॅस्पीटल जी0एम0 मेघा सरबाल, डिप्टी एम0एस0 कर्नल डाॅ0 सुमित सिंह, मेरठ परिसर से डाॅ0 पंकज, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here