इकराम चौधरी
नित्य संदेश, किठौर। नगर में बुधवार को कांग्रेस का एक डेलिगेशन आसिफ ताहिर की कयादत में आईटीआई कॉलेज के निरीक्षण में पहुंचा। विद्यालय की चारों सीमाओं को बड़े ध्यान से देखा, ऐसा प्रतीत होता है कि किठोर का आईटीआई मानो कि हजारों साल से मदद की गुहार लगा रहा हो, फरवरी के आखिरी सफ्ताह तक विद्यालय में काम शुरू होने की संभावना है।
मौके पर आसिफ ताहिर डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर एमएलसी, कांग्रेस पार्टी जिला जिला अध्यक्ष किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा अब्दुल समद मुखिया नूर मौहम्मद मुजीब खान रिजवान वहाब रिजवान समाजसेवी और दिगर कांग्रेस कार्यकर्ता साथ में रहे और जो अस्पताल के लिए धरना प्रदर्शन पर जाना था अस्पताल के सीएमओ डॉक्टर विश्वास से वार्ता हुई और उन्होंने पूरी तरह आश्वासन दिया कि अब भविष्य में कोई भी कर्मचारी गलत काम करने की या रिश्वतखोरी भ्रष्टाचार करने की हिम्मत नहीं जुटा पाएगा और आपातकालीन के लिए सीएमओ साहब ने 24 घंटे सेवा में दो डॉक्टरों का एक पैनल किठौर अस्पताल के लिए स्वीकृत कर दिया है।

No comments:
Post a Comment