नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ: पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा स्मार्ट मीटर पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत विश्विद्यालय विद्युत उपकेंद्र , मेरठ पर बुधवार को हेल्प डेस्क की स्थापना की गई। इसका शुभारंभ अधिशासी अभियंता, सौरभ मंगला ने फीता काटकर किया।
इस दौरान पखवाड़े में आए उपभोक्ताओं से अधिशासी अभियंता सौरभ मंगला ने बात की और उनकी समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। सौरभ मंगला ने कहा कि इस पखवाड़े का उद्देश स्मार्ट मीटर से संबंधित उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करना है। इस सहायता केंद्र पर आए सभी उपभोक्ताओं की शिकायतों को नोट किया जा रहा है। जल्द ही हर उपभोक्ता की समस्या का समाधान होगा। इसके साथ ही यूपीपीसीएल स्मार्ट ऐप डाउनलोड करने के लिए भी लोगो को जागरूक किया जा रहा है। इस स्मार्ट मीटर पखवाड़ा में 125 से अधिक उपभोक्ता आए। जिन्हें स्मार्ट UPPCL स्मार्ट ऐप डाउनलोड करवाया गया है। साथ ही कुछ उपभोक्ताओं की स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतों को भी नोट किया गया। जिनका जल्द ही निस्तारण होगा। यह हेल्प डेस्क स्मार्ट मीटर पखवाड़ा के अंतर्गत 23 फरवरी तक संचालित होगी।

No comments:
Post a Comment