Breaking

Your Ads Here

Wednesday, November 19, 2025

ट्रांसफार्मर मरम्मत कार्य में लाए तेजी, वर्कशॉप को बनाए आधुनिक: रवीश

 


-एमडी ने स्टोर, वर्कशॉप, अधिशासी अभियन्ता कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

नित्य संदेश ब्यूरो

बिजनौर। प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने बुधवार को जनपद बिजनौर पहुंचकर स्टोर, वर्कशॉप और अधिशासी अभियन्ता कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में प्रबन्ध निदेशक ने सामग्री प्रबन्धन, इन्वेन्टरी नियन्त्रण ट्रांसफार्मर मरम्मत, रख-रखाव की दक्षता का मूल्यांकन किया।



प्रबन्ध निदेशक ने विद्युत भण्डार केन्द्र में रखे स्टॉक की स्थिति और सुरक्षा मानकों पर विशेष निर्देश दिए। वर्कशॉप को और आधुनिक बनाया जाए, ट्रांसफार्मर मरम्मत के कार्य में तेजी लायी जाए। उन्होनें ट्रांसफार्मरों को उचित प्रकार से स्टेकिग व रख-रखाव के निर्देश अधिकारियों को दिए। इन्वेन्टरी नियन्त्रण और वर्कशॉप उपकरणों के रख-रखाव की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। मौके पर प्रबन्ध निदेशक ने ट्रांसफार्मर की मरम्मत एंव अन्य आवश्यक उपकरणों की जानकारी ली और निर्देश दिए कि सामग्री आपूर्ति में महत्वपूर्ण सामग्री की कमी न हों। सामग्री के भण्डारण एवं सामग्री के उचित रख-रखाव पर विशेष ध्यान दिया जाए। मौके पर उन्होंने ट्रांसफार्मर मरम्मत की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रबन्ध निदेशक ने निर्देश दिए कि कार्यस्थल पर स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए। स्टोर, वर्कशॉप और कार्यालयों में स्वच्छता और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए।


मेगा कैम्प का एमडी ने किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान प्रबन्ध निदेशक ने विद्युत वितरण खण्ड बिजनौर परिसर में आयोजित मेगा कैम्प का निरीक्षण किया। प्रबन्ध निदेशक ने कैम्प की समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंनेंउपभोक्ताओं द्वारा दर्ज करायी गयी शिकायतों का अवलोकन किया। इस सम्बन्ध में इं. उदय प्रताप (अधीक्षण अभियन्ता, बिजनौर) ने बताया कि उपभोक्ताओं की बिल सम्बन्धी, नए संयोजन, लोड वृद्धि, मीटर सम्बन्धी आदि अधिकाश शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया हैं। प्रबन्ध निदेशक ने निर्देश दिए कि शिकायतों के पंजीकरण से लेकर उनके अन्तिम समाधान तक पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और उपभोक्ता केन्द्रित हो।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here