राहुल गौतम
नित्य संदेश, मेरठ। भगवतपुरा में आयोजित वीर शहीदों के सम्मान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। बाबा साहब डॉ. भीम राव आंबेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति के कोषाध्यक्ष वरुण जाटव के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप पूर्व मंत्री मुकेश सिद्धार्थ शामिल हुए। इस दौरान गत वर्ष दो अप्रेल को SC/ST एक्ट में संशोधन के खिलाफ हुए आंदोलन में शहादत देने वाले वीर नौजवानों के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजली अर्पित की गई। इसके बाद बाबा साहब डॉ. भीम राव आंबेडकर के आगामी 14 अप्रैल जन्मोत्सव समारोह के पर चर्चा हुई। यहां मुकेश सिद्धार्थ ने कहा कि अगर प्रशासन प्रमोद खड़ोली के नेतृत्व में जयंती समारोह की परमिशन देता है, तब पूर्व की भांति बाबा साहब डॉ. भीम राव आंबेडकर के जन्मोत्सव समारोह में हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी।
पूर्व में
भी मुकेश सिद्धार्थ के नेतृत्व में आयोजित बाबा साहब डॉ. भीम राव आंबेडकर की जयंती
पर विमान से शहर भर में पुष्प वर्षा की गई थी। कोषाध्यक्ष वरुण जाटव ने कहा कि इस बार
की जयंती बहुत ज्यादा भव्य होगी।

No comments:
Post a Comment