नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। भारत विकास परिषद मेरठ महानगर शाखा की ओर से बुधवार
को शताब्दी नगर के माधव कुंज स्थित राधेश्याम मोरारी सरस्वती शिशु मंदिर में गर्म वस्त्रों
को वितरित किया गया। अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष डॉक्टर शिशिर कुमार जैन ने की। संचालन
शाखा सचिव डॉ. संदीप जैन द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में अग्रसेन ट्रस्ट के साथ मिलकर हॉस्टल में
रहने वाले बच्चों को गर्म कपड़ों का वितरण किया गया, जिनमें चादर, जुराबे, बनियान एवं
केप रहें। इस मौके पर अध्यक्ष डॉक्टर शिशिर जैन, सचिव डॉक्टर संदीप जैन, कोषाध्यक्ष
सौरव गर्ग, सहकोषाध्यक्ष तरुण तनेजा, सुरेश चंद, जिला मीडिया प्रभारी सेवा कार्य प्रभारी
अनिल कांत गुप्ता, अग्रसेन सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र अग्रवाल, ट्रस्ट के सेक्रेटरी
गिरीश अग्रवाल, ट्रस्टी अनुराधा का विशेष योगदान रहा। सचिव डॉक्टर संदीप जैन ने सभी
बच्चों को राष्ट्र निर्माता बताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में
लगभग 50 बच्चों को यह सामान वितरित किया गया।

No comments:
Post a Comment