Breaking

Your Ads Here

Saturday, May 2, 2026

ऋषभ एकेडमी रॉयल्स और जीटीबी रॉयल्स ने जीता मैच

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे छठे विपिन सिरोही मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को सीनियर वर्ग और सब जूनियर वर्ग में दो मैच हुए। इसमें ऋषभ क्रिकेट एकेडमी रॉयल्स और गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी रॉयल्स की टीम ने मैच जीता।


सीनियर वर्ग के पहले मैच में गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.4 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। इसमें टीम की ओर से रोनित ने 43, शौर्य ने 38, समीर ने 36, दिव्य ने 38, आरिश ने 25 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में अनमोल ने तीन, श्रेष्ठ ने दो, कुणाल ने दो, पार्थ ने दो, कार्तिक ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी रॉयल्स की टीम ने 19 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए और एक विकेट से जीत प्राप्त की। टीम की ओर से कार्तिक ने 38, प्रिंस ने 38, अनमोल ने 37, आदित्य ने 35 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में अवि ने 5, आरिश ने दो, हिमांशु, अरहान और दिव्य ने एक-एक विकेट लिया। 


सब जूनियर वर्ग में खेले गए दूसरे मैच में गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी ने 19 ओवर में 145 रन पर पूरी टीम आउट हो गई। इसमें प्रिंस ने 40, यश ने 38, विराट ने 35, रहमान ने 30 रन बनाए। गेंदबाजी में देवांश ने 4, आरिश ने दो, जैद ने दो, सार्थक ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी रॉयल्स की टीम ने 17.4 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए और 3 विकेट से जीत प्राप्त की। इसमें आरिश ने 40, सार्थक ने 37, हादि ने 34, ऋषभ ने 30 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में संचित ने 3, आविक ने 3 विकेट लिए। देवांश और आरिश को मैन ऑफ द मैच चुना गया। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि रविवार को प्रतियोगिता में तीन लीग मैच होंगे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here