नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में बुधवार को जूनियर
वर्ग में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और स्पोर्ट्स स्टार इलेवन की टीम के बीच मैच हुआ। इसमें
ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 10 रन से जीत प्राप्त की।
ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी
करते हुए 19.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 166 रन बनाए। गेंदबाजी में अविरल ने शानदार गेंदबाजी
करते हुए 7 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पोर्ट्स स्टार इलेवन की टीम 19 ओवर
में दस विकेट खोकर महज 156 रन ही बना सकी। ऋषभ की टीम ने दस रन से जीत प्राप्त की।
क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि गुरुवार को सीनियर वर्ग में आईटीआई क्रिकेट मैदान
में मैच खेला जाएगा।

No comments:
Post a Comment