Breaking

Your Ads Here

Saturday, May 2, 2026

पत्रकारिता विभाग में जूनियर्स ने दी सीनियर्स को भावभीनी विदाई, यादगार बना समारोह


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठः स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालयमेरठ के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में प्रथम व द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा अंतिम वर्ष के छात्रों के सम्मान में एक भव्य एवं भावनात्मक फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्साहउमंग और भावनाओं का सुंदर संगम देखने को मिला। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियोंमनोरंजक गतिविधियों तथा सम्मान समारोह के माध्यम से अपने सीनियर्स को यादगार विदाई दी।


कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रूप से दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने गीतनृत्यकविता पाठ एवं विभिन्न मनोरंजक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। फेयरवेल समारोह में सीनियर छात्रों के द्वारा विश्वविद्यालय में बिताए गए यादगार पलों को भी साझा किया गयाजिससे माहौल भावुक हो उठा।

इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) ऋतेष चौधरी ने कहा कि विदाई अंत नहींबल्कि नई शुरुआत का प्रतीक है। हमारे विद्यार्थी जिस समर्पण और प्रतिभा के साथ यहां से आगे बढ़ रहे हैंवह विभाग और विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है। मुझे विश्वास है कि वे मीडिया जगत में अपनी अलग पहचान बनाएंगे। 

कार्यक्रम की संयोजक एवं विभाग में सहायक आचार्य डॉ. प्रीति सिंह ने कहा कि फेयरवेल केवल विदाई नहींबल्कि उन यादों का उत्सव है जो विद्यार्थियों ने यहां मिलकर बनाई हैं। यह अवसर जूनियर्स और सीनियर्स के बीच आत्मीयता और स्नेह को और मजबूत करता है।


एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संतोष कुमार गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारिता का क्षेत्र चुनौतियों से भरा हैलेकिन हमारे विद्यार्थियों में प्रतिभाआत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता है। मुझे विश्वास है कि वे समाज में सकारात्मक बदलाव के वाहक बनेंगे। 


सहायक प्रोफेसर डॉ. आशुतोष वर्मा ने कहा कि यह विदाई समारोह विद्यार्थियों के बीच मजबूत संबंधों और टीम भावना का प्रतीक है। जीवन में आगे बढ़ते हुए इन्हीं मूल्यों को साथ लेकर चलना सफलता की कुंजी है।


इस अवसर पर बोलते हुए राम प्रकाश तिवारी, सहायक प्रोफेसर ने कहा कि विद्यार्थियों का यह उत्साह और रचनात्मकता दर्शाती है कि आने वाला समय उनका है। कल जो माटी के माधो आए थे आज वे परिपक्व व्यक्तित्व के रूप में यहां से अपनी पढ़ाई पूरी करके जा रहे हैं। हम सभी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान मिस फेयरवेल और मिस्टर फेयरवेल का भी चयन किया गयाजिसने समारोह को और आकर्षक बना दिया। अंत में सभी विद्यार्थियों ने एक-दूसरे के साथ स्मृतियां साझा करते हुए समूह छायाचित्र लिए और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here