वसीम अहमद
नित्य संदेश, मेरठ। गढ़ रोड पर स्थित न्यूटीमा अस्पताल में विश्व प्रीमैच्योरिटी दिवस के अवसर पर नवजात शिशु विशेषज्ञ डॉ. अमित उपाध्याय व डॉ. प्रियंका गुप्ता ने समय से पहले जन्म लेने वाले शिशुओं से जुड़ी समस्याओं, जोखिमों, देखभाल और रोकथाम के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी।
डॉक्टरों ने बताया कि प्रीमेच्योर शिशुओं को संक्रमण,
सांस लेने में कठिनाई, शरीर का तापमान बनाए रखने में परेशानी, रक्तचाप व मस्तिष्क से
जुड़ी परेशानियां, आँखों और कानों की समस्याएँ तथा विकासात्मक देरी का खतरा अधिक होता
है। बहुत कम समय पर जन्मे बच्चों के लिए यह स्थिति जानलेवा भी हो सकती है, हालांकि
आधुनिक NICU सुविधाएँ इन बच्चों की जीवन रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने
संदेश दिया कि हर प्रीमेच्योर शिशु नाजुक नहीं, बल्कि विशेष देखभाल योग्य होता है।
सही समय पर NICU उपचार और सुरक्षित वातावरण उसके जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है।”

No comments:
Post a Comment