Breaking

Your Ads Here

Monday, April 6, 2026

भारत विकास परिषद तिलक शाखा की वर्ष 2026 - 27 की नई कार्यकारिणी का दायित्व ग्रहण समारोह

भारत विकास परिषद तिलक शाखा की नई कार्यकारिणी 
 
सपना सीपी साहू 
नित्य संदेश, इंदौर। भारत विकास परिषद तिलक नगर शाखा की नई कार्यकारिणी का शपथ विधि समारोह आयोजित किया गया।अनिल अग्रवाल अध्यक्ष  सुभाष वर्मा सचिव एवं महेंद्र गर्ग ने कोषाध्यक्ष पद का दायित्व ग्रहण किया। भारत विकास परिषद मध्य भारत दक्षिण प्रांत के महासचिव डॉक्टर शैलेंद्र महोदय खंडवा से शपथ अधिकारी के रूप में विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अध्यक्ष रीजनल पर्यावरण संयोजक वीरेंद्र जैन एवं विशेष अतिथि कैप्टन प्रशांत कुलकर्णी थे। अध्यक्षीय उद्बोधन अनिल अग्रवाल ने  दिया, स्वागत प्रदीप जोशी, ओमप्रकाश चौरसिया, रमन चड्ढा और गजेंद्र जैन ने किया 

अतिथियों को स्मृति चिन्ह मनोहर बरुआ एवं अरुण मालवे ने दिया। विशेष अतिथि का परिचय अजय कामले ने दिया। निवृत्तिमान सचिव आशीष नागर ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर यातायात सुधार संबंधित पोस्टर भी जारी किये गए, नवनियुक्त सचिव सुभाष वर्मा ने आभार प्रदर्शन किया और कार्यक्रम का संचालन संचालन वीरेंद्र चौधरी ने किया। कार्यक्रम के संयोजक अमरीश पोरवाल एवं सुनील कुलकर्णी रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here