Breaking

Your Ads Here

Saturday, April 18, 2026

किनौनी शुगर मिल ने गन्ना फसल सुरक्षा व उत्पादकता निरीक्षण,जागरूकता अभियान चलाया

नित्य संदेश ब्यूरो

रोहटा : बीएचएसएल किनौनी के पूठ जोन के विभिन्न गांवों में गन्ना फसल सुरक्षा एवं अच्छी पैदावार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गन्ना महाप्रबंधक जयवीर सिंह द्वारा गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने गन्ना अधिकारियों की टीम के साथ क्षेत्र के गांवों का दौरा किया।

निरीक्षण के दौरान किसानों को खेतों पर ही टीम के माध्यम से फसल सुरक्षा के आधुनिक तरीकों की जानकारी देकर प्रशिक्षित एवं जागरूक किया गया। ग्राम सतवाई में महाप्रबंधक जी की उपस्थिति में ही पेड़ी के खेत में चोटी बेधक (टोप बोरर) से प्रभावित शूट्स की कटाई करवाई गई व किसानों को प्रभावित पौधों को जमीन के स्तर से काटकर नष्ट करने की सलाह दी गई। किसानों को निम्नलिखित कृषि उपाय अपनाने हेतु प्रेरित किया गया। खेत में हल्की सिंचाई करने के बाद पैर चिपकते अवस्था में 5 किलोग्राम यूरिया प्रति बीघा का प्रयोग करें।टिलरिंग के बाद अगली सिंचाई पर पैर चिपकते अवस्था में 1 किलोग्राम वरटाको प्रति बीघा का प्रयोग करें। इसके अतिरिक्त, किसानों को गन्ना फसल में लगने वाले प्रमुख कीटों जैसेकनस्वा (अर्ली शूट बोरर)सैनिक कीट (आर्मी वर्म) ब्लैक बग ब्लैक स्मट से बचाव के प्रभावी उपायों की जानकारी भी दी गई। 

इस अभियान के अंतर्गत रोहटा, माजरा, बाडम, रसूलपुर मढी, सतवाई, मनसबगढ़, ढडरा, अमानुल्लापुर, सलाहपुर, पूठखास एवं अरनावली आदि गांवों का निरीक्षण किया गया। मिल अधिकारी लोकेश राणा सहायक गन्ना महाप्रबंधक, सुरेंद्र सिंह तोमर, आशीष कुमार त्यागी, सचिन सांगवान, गुलशन सोम, नीशु दहिया, कृषक अजयपाल सिंह, सुखपाल सिंह, भुल्ले सिंह, मनोज कुमार, बब्लू, अमित,मोनू, नवीन, जान मोहम्मद, सुरेशपाल,जीत सिंह, प्रमोद,सोविंदर, जगपालसिंह, कुंवरपाल सिंह, श्याम सिंह आदि रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here