नित्य संदेश ब्यूरो
जानीखुर्द। धौलड़ी यूथ फाउंडेशन द्वारा शिक्षा जागरूकता
को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी कार्यक्रम किया
गया। विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए ईनाम दिया गया। कार्यक्रम में आस-पास
के कई गाँवों से आए सैकड़ों विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षक उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि भाजपा नेता एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने प्रतियोगिता में विजेता बने विद्यार्थियों को रेंजर साइकिल, स्मार्ट वॉच, ट्रॉली बैग के साथ मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में उत्साह दिखाई दिया। फाउंडेशन के अध्यक्ष आशु फ़रीदी ने कहा कि हमारा लक्ष्य सिर्फ कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि शिक्षा के माध्यम से हर बच्चे के भीतर आत्मविश्वास और सपने जगाना है। हम गाँव के हर बच्चे तक शिक्षा की रोशनी पहुँचाने के लिए समर्पित हैं।
फाउंडेशन के सदस्य मुस्तफा धौलड़ी ने कहा कि फाउंडेशन ने यह साबित
कर दिया कि ख़ालिस नीयत और जज़्बा-ए-ख़िदमत के सामने कुर्सी और सत्ता की कोई अहमियत
नहीं होती। असल मकसद वही है जो बिना ओहदे और बिना स्वार्थ के, महज़ इंसानियत की भलाई
के लिए काम करे। इस मौके पर धौलड़ी ग्राम प्रधान इरफान कुरैशी, चांद राजपूत, गुड्डू
चौहान, सोनम शर्मा, दानिश, शहजाद चौधरी आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment