Breaking

Your Ads Here

Tuesday, October 7, 2025

गांव को तंबाकू मुक्त देखने के लिए पहुंची टीम


नित्य संदेश ब्यूरो 
किठौर। विश्व तंबाकू रोकथाम नियंत्रण अभियान के तहत माछरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को विभाग ने आदेश दिया था कि गांव जाकर चिकित्सकों की एक टीम डॉक्यूमेंट्री बनाएगी कि माछरा ब्लॉक का गांव नंगली तंबाकू मुक्त है। 

सोमवार को माछरा सीएससी प्रभारी डा तरुण राजपूत के नेतृत्व में चिकित्सकों की एक टीम गांव पहुंची और गांव में सर्वे किया कि किसी दुकान पर या किसी भी सार्वजनिक स्थान पर तंबाकू की बिक्री नहीं होती है। डा तरुण ने बताया कि ग्राम प्रधान बृजबाला, विनय कुमार ड पूजा शर्मा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी का स्वागत करने के बाद गांव का भ्रमण किया गया। भारत सरकार की टीम द्वारा सभी पब्लिक प्लेसेज,स्कूलों, मंदिरों मस्जिदों और ग्राम के अंतर्गत जितने भी दुकानों का भ्रमण किया गया और डॉक्यूमेंट्री बनाई गई। डॉक्यूमेंट्री बनाने के दौरान पाया गया कि गांव में तंबाकू नियंत्रण के संदेश लिखे हुए हैं। 

तम्बाकू रोकथाम के बैनर लगे हुए हैं। ग्रामीण से बातचीत में पता चला कि गांव में बहुत से लोगों ने तंबाकू छोड़ दिया है और बाकी लोग छोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। शुरुवात में 366 लोग तंबाकू का सेवन करते पाए गए थे। गांव में अब कोई दुकानदार तंबाकू नहीं बेचता है और किसी भी मंदिर परिसर में, मस्जिद परिसर में, स्कूल के प्रांगण के आस पास कोई भी नशीली चीज का सेवन नहीं करता है न ही बेचता है। गांव को तंबाकू मुक्त करने के लिए अभियान शुरु हुआ है। गांव का फिर से भ्रमण किया जाएगा और लोगों को तंबाकू के विरुद्ध जागरुक किया जाएगा। 

इस दौरान डीसीपीएम हरपाल, मोहित कुमार, सुरजीत सिंह, डा स्वाति, राजन भिवानिया, अर्चना सिंह, सीएचओ, दीपक कौशिक, गौरव वशिष्ठ, शीतल, निधि राय आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here