Breaking

Your Ads Here

Sunday, May 10, 2026

ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने जीता उद्घाटन मुकाबला

-विपिन सिरोही मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शुरू हुए जूनियर वर्ग के मैच

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे विपिन सिरोही मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को जूनियर वर्ग के मुकाबलों की शुरूआत हुई। इसमें उद्घाटन मुकाबला ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने जीता और बढ़त बनाई।

पहले मैच में गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी लायंस की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए। इसमें वैभव ने 42, उत्तम ने 37, विपुल ने 33, मन्नू ने 32 रन बनाए। गेंदबाजी में फवाज ने तीनर, आईश ने तीन, आदित्य ने दो, रिहान ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ टाइटंस की टीम ने 18.5 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए और दो विकेट से मैच जीता। टीम की ओर से रिहान ने 69, हमजा ने 40, कबीर ने 40 रन बनाए। गेंदबाजी में कृष्णा ने दो, अभय ने तीन विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच रिहान रहे। 

दूसरे मैच में गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाए। इसमें अर्णव ने 47, उमंग ने 40, अभिजीत ने 38 रन बनाए। सुभान ने तीन, केशव ने दो, कबीर ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी हंटर की टीम 19.5 ओवर में 180 रन ही बना सकी। टीम की ओर से धैर्य ने 41, कबीर ने 40, सुभान ने 40 रन बनाए। गेंदबाजी में हसन, सागर ने दो-दो विकेट लिए।

सीनियर वर्ग के पहले मैच में गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी पैंथर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए। इसमें शौर्य ने 32, आरिश ने 46, रोनित ने 47 रन बनाए। गेंदबाजी में देव ने तीन, वीर ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी वॉरियर्स की टीम 20 ओवर में 10 विकेट पर 189 रन ही बना सकी। इसमें मो. अली ने 49, रितिक ने 48 रन बनाए। गेंदबाजी में अवि ने 5 विकेट लिए। 

इस मौके पर भाजपा नेता नासिर सैफी ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि सोमवार को जूनियर वर्ग का मैच जीटीबी और सीनियर वर्ग का मैच आईटीआई में खेला जााएगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here