नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय स्थित दुर्गा भाभी बालिका छात्रावास में स्वतंत्रता संग्राम की महान क्रांतिकारी एवं नारी शक्ति की प्रतीक दुर्गा भाभी जी की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाई गई।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने कहा कि दुर्गा भाभी का जीवन साहस, त्याग और मातृभूमि के प्रति समर्पण का अद्वितीय उदाहरण है, जिनसे आज की पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए। प्रो वाइस चांसलर श्री मृदुल कुमार गुप्ता ने उन्हें भारतीय महिला चेतना का प्रतीक बताते हुए कहा कि उन्होंने समाज में नारी सशक्तिकरण की नींव रखी।
कार्यक्रम में कुलसचिव डा. अनिल कुमार, वित्त अधिकारी श्री रमेश चन्द्र, विश्वविद्यालय अधिवक्ता मनीष मिश्रा, छात्र अधिष्ठाता प्रो. भूपेन्द्र कुमार, मुख्य कुल अनुशासक प्रो. बीरपाल सिंह एवं मुख्य छात्रावास अधीक्षक प्रो. दिनेश कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य, टॉक शो, कविता और संवाद मंच के माध्यम से दुर्गा भाभी जी के जीवन से प्रेरणा ली।
वार्डन डा. सरु कुमारी, सहायक वार्डन प्रो. नाज़िया तरन्नुम, निधि भाटिया, मीनाक्षी, रामिता, ममता सहित समस्त स्टाफ एवं छात्राओं के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अंत में अतिथियों द्वारा प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए और सभी ने राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया।
No comments:
Post a Comment