नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। स्वामी विवेकानन्द सुभारती विवि के लिए सोमवार का दिन गौरवपूर्ण उपलब्धियों से भरा रहा, जब विभिन्न संकायों के
शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए अलग-अलग प्रतिष्ठित समारोहों में
सम्मानित किया गया।
विश्वविद्यालय के कई शिक्षकों को गुरु एक्सीलेंस अवार्ड 2025 से नवाजा गया। पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की डॉ. प्रीति सिंह और शैली शर्मा को शिक्षा के क्षेत्र में उनके नवाचार और समर्पण के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया। कंप्यूटर एप्लिकेशन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. शशिराज तेवतिया, लिबरल आर्ट्स एंड ह्यूमैनिटीज विभाग की शिक्षिका डॉ. अमृता चौधरी और वाणिज्य एवं प्रबंधन संकाय के शिक्षक डॉ. गौरव शर्मा शामिल रहे।
पत्रकारिता विभाग के शिक्षक राम प्रकाश तिवारी को विश्व भोजपुरी सम्मेलन की गाजियाबाद इकाई द्वारा आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। "नेशनल एजुकेटर्स समिट 2025" में शिक्षा संकाय की सह-आचार्य डॉ. मंजू अधिकारी को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक्सीलेंस अवार्ड 3.0 से सम्मानित किया गया।
No comments:
Post a Comment