नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। भाजपा सांसद एवं बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री 77 वर्षीय हेमा मालिनी ने
गढ़ रोड स्थित होटल हारमनी में माधवपुरम सेक्टर-2 निवासी शौकिया मिमिक्री
आर्टिस्ट अनिल शर्मा उर्फ 'जूनियर धर्मेंद्र' की सराहना की।
हेमाजी ने कहा कि धर्मेंद्रजी की नकल दुनियाभर में अनिल से बेहतर कोई नहीं कर
सकता। होटल हारमनी में जैसे ही हेमा मालिनी की नजर अनिल शर्मा पर पड़ी तो उन्हें
बुलाकर भेंट की और कुशलक्षेम जाना। अनिल शर्मा ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर
आशीर्वाद लिया। अनिल शर्मा हेमाजी के निर्देश पर उनके चुनाव प्रचार के लिए मथुरा भी
गए थे।
उन्होंने अनिल शर्मा को 8 दिसंबर को होने वाले धर्मेंद्रजी के जन्मदिन पर अपने निवास पर आने का निमंत्रण
दिया।

No comments:
Post a Comment