नित्य संदेश ब्यूरो
नोएडा। भारत के एनिमल हेल्थकेर
सेक्टर के लिए एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में, वेटरिनरी वेक्सिन ईन्डिया मेन्युफेक्चर्स एसोसिएशन ने मिलकर (वेटरिनरी वेक्सिन
ईन्डिया मेन्युफेक्चर्स एसोसिएशन) वीवीआईएमए के गठन की घोषणा की है।
वीवीआईएमए एक नोन-गवर्नमेन्ट, नोन-प्रोफिट ओर्गेनाईझेशन है जो भारत में वेटरिनरी वेक्सिन मेन्युफेक्चर्स का
समूह है, जो कलेक्टिव वोईस के
रूप में सर्विस प्रोवाईड करेगा। यह संगठन वेटरिनरी वेक्सिन में ईनोवेशन, क्वोलिटी
मेन्युफेक्चरिंग और ग्लोबल कोम्पेटिटिवनेस के लिए एक सक्षम ईकोसिस्टम बनाने हेतु
नीति निर्माताओं, नियामकों और हितधारकों
के साथ सक्रिय रूप से सहयोग करेगा। इसका उद्देश्य भारत को एनिमल वेक्सिन के रिसर्च, डेवलोपमेन्ट और
मेन्युफेक्चरिंग के लिए एक वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करना है।
हेस्टर बायोसाइंसेज लिमिटेड के सीईओ एवं मेनेजिंग डिरेक्टर तथा वीवीआईएमए के
अध्यक्ष राजीव गांधी ने कहा, वेटरिनरी वैक्सिन इंडिया
मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन वीवीआईएमए का पहला अध्यक्ष चुना जाना मेरे लिए गर्व की
बात है। वीवीआईएमए भारत में वेटरिनरी वेक्सिन मेन्युफेक्चरर्स का कलेक्टिव वोइस
बनेगा। वीवीआईएमए पोलिसी मेकर्स, नियामकों और हितधारकों के साथ सक्रिय रूप से जुड़कर एक ऐसे दृष्टिकोण की दिशा
में काम करेगा जो इन्नोवेशन को बढ़ावा दे, गुणवत्तापूर्ण उत्पादन सुनिश्चित करे और वैश्विक प्रतिस्पर्धा को बढ़ाए, जिससे भारत को वेटरिनरी
वेक्सिन के सेन्टर के रूप में स्थापित करने का इसका स्पष्ट उद्देश्य पूरा हो सके।
वीवीआईएमए पशु और पोल्ट्री स्वास्थ्य में प्रभावी टीकाकरण के महत्व को उजागर करने
में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जो न केवल पशुओं को बीमारियों से बचाने पर बल्कि मानव स्वास्थ्य की रक्षा पर
भी केंद्रित होगा, जिससे जूनोटिक
संक्रमणों का जोखिम कम होगा।
इंडियन इम्यूनोलॉजिकल्स लिमिटेड के मेनेजिंग डिरेक्टर और वीवीआईएमए के
उपाध्यक्ष डो. के. आनंद कुमार ने कहा वीवीआईएमए की स्थापना भारत में वेटरिनरी
वेक्सिन ईन्डस्ट्री को प्रभावित करने वाले आंतरिक और बाह्य कारकों को ध्यान में
रखते हुए की गई है। वीवीआईएमए भारत को पशु चिकित्सा टीकों का वैश्विक केंद्र बनाने
के लिए आवश्यक नीतिगत सुझाव प्रदान करेगा। हम एनिमल हेल्थ सेक्टर में भी ऐसा ही
करने की योजना बना रहे हैं, जैसे की भारत वर्तमान में ह्युमन वेक्सिनेशन सेक्टर में अग्रणी है। वेंकटेश्वर हैचरीज़
प्राइवेट लिमिटेड के महाप्रबंधक और वीवीआईएमए के सदस्य डो. संजय गावकारे ने कहा कि
भारत के वेटरिनरी वेक्सिन मेन्युफेक्चरर्स की कलेक्टिव वोइस के रूप में, वीवीआईएमए एनिमल हेल्थ
सेक्टर में क्रांति लाने और वन हेल्थ दृष्टिकोण के माध्यम से मानव कल्याण की रक्षा
करने के लिए तत्पर है। ईन्नोवेशन को बढ़ावा देकर, गुणवत्ता सुनिश्चित
करके और वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाकर, वीवीआईएमए भारत को एक
वैश्विक पशु चिकित्सा टीका केंद्र के रूप में स्थापित करेगा। एनिमल हेल्थ और
प्रभावी टीकाकरण को प्राथमिकता देने पर ज़ोर देते हुए, वीवीआईएमए निम्नलिखित
में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा - (1) पशुओं को बीमारियों से बचाना (2) जूनोटिक संक्रमणों के जोखिम को कम करना (3) वैश्विक स्वास्थ्य
सुरक्षा को बढ़ावा देना।
वन हेल्थ कोन्सेप्ट को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध, वीवीआईएमए इफेक्टिव
ईम्युनाईझेशन स्ट्रेटेजिस के माध्यम से एनिमल हेल्थ को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण
भूमिका निभाएगा, जिससे पशुओं में बीमारी
के जोखिम, पशुओं और मनुष्यों के
बीच रोग संचरण के जोखिम को कम किया जा सकेगा और ग्रामीण भारत में पशुपालन से जुड़े
लोगों की आय में सुधार होगा। 25 सितंबर को दिल्ली में वीवीआईएमए के संस्थापक सदस्यों और पशुपालन एवं डेयरी
विभाग के बीच एक बैठक हुई, जिसमें राज्य मंत्री
प्रो. एस. पी. सिंह बघेल, सचिव श्री नरेश पाल
गंगवार, पशुपालन आयुक्त डॉ.
प्रवीण मलिक और अतिरिक्त सचिव वर्षा जोशी ने वीवीआईएमए की कमिटमेन्ट व्यक्त
की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप, वीवीआईएमए रिसर्च एवं
डेवलोपमेन्ट, प्रौद्योगिकी अधिग्रहण, ईन्नोवेशन और मजबूत
आपूर्ति-श्रृंखला के माध्यम से एनिमल वेक्सिन में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के
लिए सरकार के साथ मिलकर काम करेगा, जिसका व्यापक लक्ष्य भारत को वेटरिनरी वेक्सिन्स का वैश्विक सप्लायर बनाना है।


No comments:
Post a Comment