Breaking

Your Ads Here

Tuesday, July 1, 2025

मेरठ महानगर कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित




नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। मेरठ महानगर कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा कर दी गई। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मंज़ूरी के उपरांत, महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने नई टीम के नामों की घोषणा करते हुए सभी नव-मनोनित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

नई कार्यकारिणी में अनुभवी नेताओं के साथ-साथ युवा व ऊर्जावान चेहरों को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है, जिससे संगठन को नई दिशा और गति मिलेगी। इस कार्यकारिणी में विविध वर्गों, समुदायों व क्षेत्रों के प्रतिनिधित्व का विशेष ध्यान रखा गया है। रंजन शर्मा ने कहा कि "यह कार्यकारिणी कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जन समस्याओं के समाधान हेतु संघर्षशील भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। जल्द ही नई टीम का परिचय कार्यक्रम किया जाएगा, जिसमें कार्यकर्ताओं को आगामी कार्ययोजनाओं की जानकारी दी जाएगी। सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने बधाई व शुभकामनाएं दी है।

नव-घोषित कार्यकारिणी का उद्देश्य:
संगठन को जमीनी स्तर तक सक्रिय बनाना.
युवाओं, महिलाओं एवं समाज के कमजोर वर्गों को संगठन से जोड़ना.
राहुल गांधी जी व कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को सशक्त रूप से प्रसारित करना.
नगर की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाना.

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here