मनीष राणा
नित्य संदेश, मेरठ : महावीर विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ एजुकेशन डीन डॉ. शिवपाल सिंह को शिक्षक दिवस के उपलक्ष में दिल्ली के गांधी पीस फाउडेशन में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षाविद् एवं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन स्मृति सम्मान से नवाजा गया।
डॉक्टर सिंह को यह सम्मान खबरों का सफर एवं न्यूज नेशन द्वारा भव्य कार्यक्रम में भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि और वाइस प्रेसीडेंट ऑफ़ जज रि एन.के. सैनी एवं कवि व संपादक रामानुजन सुंदरम के कर कमलों से दिया गया। यह सम्मान डॉ. सिंह द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए अतुलनीय योगदान के लिए दिया गया। इसी कार्यक्रम में डॉ. सिंह द्वारा रचित काव्य संग्रह पुस्तक प्रेरणा का अनावरण भी किया गया। डॉ. सिंह ने संभाषण के बाद काव्य पाठ भी किया। इसके लिए विभिन्न प्रोफेसर्स, शिक्षकों, छात्रों ने डॉ. सिंह को बधाई दी।
No comments:
Post a Comment