मेरठ। पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब द्वारा विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर *से नो टू सुसाइड* विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
क्लब निदेशक आयुष गोयल, पीयूष गोयल ने कहा जिंदगी जिंदादिली का नाम है, जीवन से कभी हार नहीं माननी चाहिए। खुद को कमजोर ना समझे, जीवन ईश्वर का दिया हुआ अनमोल उपहार है। जीवन को समाप्त करने का अधिकार किसी व्यक्ति को नहीं है। मुख्य अतिथि साइकैटरिस्ट लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज डॉ राशि अग्रवाल ने कहा, आत्महत्या किसी भी समस्या का समाधान नहीं है, अगर आत्महत्या का विचार आए तो किसी करीबी से बात करें, कोई भी गलत कदम उठाने से पहले अपने परिवार और परिणाम के बारे में सोचें, नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दे।
प्राचार्य डॉ0 बीएस यादव ने कहा, जीवन में मुस्कुरा कर चुनौतियों का सामना करें, चुनौतियां जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। डॉ0 अनीता कौशल ने सभी को जीवन का महत्व बताया। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 वंदना गर्ग ने किया। इस अवसर पर डॉ0 बी के अग्रवाल, डॉ0 दीपक कुमार, निधि सिंह, रश्मि शर्मा आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment