नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत डीआईजी कलानिधि नैथानी ने शुक्रवार को ईब्ज चौराहा से आसपास के व्यस्त बाजारों में पैदल गश्त की।
इस दौरान उन्होंने आमजन, रिक्शा चालकों और छात्रों से संवाद कर क्षेत्रीय व
यातायात संबंधी समस्याओं की जानकारी ली और मौके पर मिले सुझावों को ट्रैफिक
अधिकारियों को अवगत कराया। डीआईजी ने सभी बीट आरक्षियों व हल्का चौकी प्रभारियों
को नियमित गश्त में आमजन से संवाद करने और गश्त को आदत में डालने के निर्देश दिए।
कहा कि पैदल गश्त में संख्या से ज्यादा संवाद और अपराध नियंत्रण पर ध्यान दें।

No comments:
Post a Comment