नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। स्पोर्ट्स फॉर स्कूल फेडरेशन की ओर से कराए जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को आईटीआई क्रिकेट एकेडमी साकेत में सीनियर वर्ग में एक मैच हुआ। मेरठ इलेवन और बुलंदशहर इलेवन के बीच हुए मैच में मेरठ ने 25 रन से जीत प्राप्त की।
मेरठ इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 242 रन बनाए। इसमें साकिब ने 94, रोनित ने 44, आदित्य ने 40, अजय और दिव्य ने 30-30 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में कुश ने तीन, अनमोल ने दो, यश ने दो, प्रिंस ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बुलंदशहर इलेवन की टीम 27.3 ओवर में 217 रन ही बना सकी और ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से राहुल ने 42, अली ने 42, रिहान ने 40, कुश ने 31 व सुहेल ने 30 रन बनाए। गेंदबाजी में कार्तिक ने तीन, पार्थ ने तीन, अरहान ने दो, शौर्य ने दो, आदित्य ने दो विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि शुक्रवार को स्कूल फेडरेशन की ओर से अंडर 14 स्टेट टूर्नामेंट को लेकर टीमों की टाई तैयार की जाएगी। टूर्नामेंट जेएसएम वर्ल्ड स्कूल हापुड़ में होगा। मैच से पूर्व आईटीआई के प्रेस प्रवक्ता कुलदीप ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

No comments:
Post a Comment