Breaking

Your Ads Here

Saturday, September 19, 2026

युवक ने की आत्महत्या, परिजनों ने कार्रवाई से किया इनकार


 नित्य संदेश ब्यूरो

किठौर। थाना क्षेत्र के झाड़ियों गांव निवासी 25 वर्षीय युवक ने देर रात आत्महत्या कर ली। शव गांव के बाहर जंगल में मिलने से सनसनी फैल गई।


जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान कपिल पुत्र शिवकुमार (25) निवासी झाड़ियों के रूप में हुई है। बताया गया कि वह नानपुर में एक निजी अस्पताल में कार्यरत था। शुक्रवार रात करीब 10 बजे उसे गांव में देखा गया था, सुबह उसका शव गांव के बाहर मिला। सूचना पर ग्रामीणों ने पुलिस और परिजनों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे एसएसआई प्रजंत त्यागी ने बताया कि परिजनों ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से इनकार किया है। पुलिस ने मौका मुआयना कर पंचनामा भरने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here