Breaking

Your Ads Here

Friday, October 16, 2026

न्यूटिमा अस्पताल में नवजात की सांस की नली की जटिल सर्जरी, बचाई जान

 



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। गढ़ रोड स्थित न्यूटिमा अस्पताल के चिकित्सकों ने सांस की नली में गंभीर संकुचन (ट्रेकियल स्टेनोसिस) से पीड़ित नवजात की जटिल सर्जरी कर जान बचाई।


अस्पताल में प्रेस वार्ता में डॉ. अमित उपाध्याय ने बताया कि नवजात में श्वासनली असामान्य रूप से संकरी होने से जानलेवा स्थिति बन गई थी। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित उपाध्याय, डॉ. प्रियंका गुप्ता तथा ईएनटी सर्जन डॉ. सुमित उपाध्याय व डॉ. रेनू उपाध्याय की टीम ने समन्वय से वैकल्पिक श्वसन मार्ग बनाने की जटिल प्रक्रिया पूरी की। चिकित्सकों ने बताया कि ट्रेकियल स्टेनोसिस में हवा फेफड़ों तक नहीं पहुंच पाती, जिससे सांस लेने में कठिनाई, तेजी से सांस चलना व ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। नवजात में छाती का धंसना, असामान्य आवाज या होंठ नीले पड़ने पर तत्काल विशेषज्ञ से संपर्क करना चाहिए।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here