Breaking

Your Ads Here

Friday, October 16, 2026

अभिव्यक्ति संस्था द्वारा "नमामि सम्मान समारोह" संपन्न

नित्य संदेश, भोपाल।  नवरात्रि के पावन अवसर पर _अभिव्यक्ति साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था, भोपाल_ के तत्वावधान में आज दुष्यंतकुमार स्मारक पांडुलिपि संग्रहालय, शिवाजी नगर में "नमामि सम्मान समारोह - हिंदी सेवी सम्मान" का आयोजन भव्यता के साथ संपन्न हुआ।


कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्मश्री डॉ. नारायण व्यास जी, प्रख्यात पुरातत्ववेत्ता एवं साहित्यकार ने की। मुख्य अतिथि के रूप में अंतर्राष्ट्रीय सुप्रसिद्ध गीतकार डॉ. रावेश्वर मिश्र उपस्थित रहे, जो राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित हैं। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. प्रकाश बरलुनिया, कुलाधिपति, केंद्रीय अविक्कर विश्वविद्यालय, लखनऊ; श्री रमेश शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार; विशेष अतिथि श्री महेश सक्सेना, निदेशक, बाल कल्याण एवं बाल साहित्य शोध केंद्र; सारस्वत अतिथि डॉ. नारायणी गुप्ता, वरिष्ठ कवयित्री एवं डॉ. साधना गंगराडे, अध्यक्ष, हिंदी साहित्य संघ, भोपाल उपस्थित थे।


कार्यक्रम का संचालन श्री सत्यदेव 'सत्य' ने किया।


17 साहित्यकारों को मिला हिंदी सेवी सम्मान

संस्था द्वारा हिंदी भाषा और साहित्य के प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 17 साहित्यकारों, गीतकारों, उपन्यासकारों और शिक्षाविदों को "हिंदी सेवी सम्मान" से सम्मानित किया गया। सम्मानित विभूतियां निम्न हैं:


1.  श्री दिनेश प्रभात - वरिष्ठ गीतकार

2.  श्री मधुर श्रीवास्तव - वरिष्ठ गीतकार  

3.  श्री महेश अग्रवाल - वरिष्ठ साहित्यकार

4.  श्री महेश प्रताप सिंह - वरिष्ठ साहित्यकार

5.  श्री बलराम गुमास्ता - वरिष्ठ साहित्यकार

6.  श्री राजेन्द्र गहलानी - अध्यक्ष, म.प्र. लेखक संघ

7.  श्री सुनील चतुर्वेदी - वरिष्ठ साहित्यकार

8.  श्री दीपक पगारे - वरिष्ठ पत्रकार

9.  श्रीमती मनोरमा श्रीवास्तव - वरिष्ठ साहित्यकार, उपन्यासकार

10. डॉ. मोहन तिवारी 'आनंद' - राष्ट्रीय अध्यक्ष, तुलसी साहित्य अकादमी

11. श्री मनोज जैन 'मधुर' - नवगीतकार

12. डॉ. रंजना शर्मा - शिक्षाविद् एवं वरिष्ठ साहित्यकार

13. श्री अरविंद भारद्वाज - कलाकार

14. श्री चंद्रमान राही - वरिष्ठ साहित्यकार, उपन्यासकार

15. श्री बी.एल. गोठिया - वरिष्ठ साहित्यकार

16. श्री पुरुषोत्तम तिवारी 'साहित्यार्थी' - वरिष्ठ साहित्यकार

17. श्री घनश्याम मेघिल 'अमृत' - वरिष्ठ साहित्यकार


संस्था अध्यक्ष ने रखी भविष्य की रूपरेखा

संस्था की अध्यक्ष श्रीमती डॉ. अनीता तिवारी ने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि अभिव्यक्ति संस्था नियमित रूप से सांस्कृतिक, सामाजिक एवं साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित करती रहती है। उन्होंने कहा कि "वर्तमान में हम हिंदी साहित्य के विशेष साहित्यकारों को सम्मानित कर रहे हैं, ताकि नई पीढ़ी को प्रेरणा मिले और हिंदी का गौरव बढ़े।"


कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी सभी का मन मोह लिया। एक दिव्यांग कलाकार* ने मधुर गायन प्रस्तुत किया। संस्था से संबद्ध सत्य साई कॉलेज की बालिकाओं ने प्रसिद्ध रचनाकार के नाटक का मंचन किया। कार्यक्रम के अंत में नवरात्रि के अवसर पर माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों का वर्णन करते हुए नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की गई, जिसे सभी साहित्यकारों और उपस्थितजनों ने खूब सराहा।


कार्यक्रम को सफल बनाने में सह आयोजक श्रीमती सरोज दवे 'सचि', संयोजक श्रीमती मधुलता शर्मा, सहसंयोजक श्रीमती वंदना जोशी, मार्गदर्शक श्रीराम माहेश्वरी एवं श्री पदमचंद गांधी तथा संरक्षक डॉ. राजेश तिवारी एवं श्रीमती मधुलिका श्रीवास्तव का विशेष सहयोग रहा।


कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों और कलाकारों का आभार व्यक्त किया गया।



No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here