नित्य संदेश ब्यूरो
लावड़। मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत थाना इंचौली के मिशन शक्ति केंद्र पर पारिवारिक विवादों का काउंसलिंग के जरिए समाधान कराया गया।
शारदीय नवरात्रि-2026 के अवसर पर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन को
लेकर चल रहे इस अभियान के तहत प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर दोनों पक्षों की
काउंसलिंग की गई। आपसी मतभेद दूर होने के बाद कई दंपति फिर से साथ रहने लगे हैं। शुक्रवार
को थाना इंचौली पर ऐसे ही दंपतियों को बुलाकर शॉल, गुलदस्ता और मिठाई देकर
सम्मानित किया गया और भविष्य में विश्वास व संवाद बनाए रखने के लिए प्रेरित किया
गया। पुलिस ने संदेश दिया कि सकारात्मक काउंसलिंग से परिवारों को टूटने से बचाया
जा सकता है।

No comments:
Post a Comment