Breaking

Your Ads Here

Tuesday, September 22, 2026

युवा कलाकार हिमांशु चितवाना अपनी कला से बढ़ा रहे क्षेत्र का मान

 


रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। क्षेत्र के ग्राम चितवाना शेरपुर निवासी एक उभरता युवा कलाकार अपनी लेखनी और गायकी से गांव व क्षेत्र का नाम रोशन कर रहा है। बेहद मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु चितवाना के पिता मजदूरी करते हैं, जबकि युवा कलाकार स्वयं मेरठ बिजली विभाग में संविदा कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं।


नौकरी के साथ-साथ अपने कला के जुनून को आगे बढ़ाते हुए हिमांशु ने लेखन और गायकी में अलग पहचान बनाई है। उनके द्वारा लिखे और गाए गए गीत 'मेरा गांव', 'कलयुगी नारी' सहित कई गाने उनके यूट्यूब चैनल 'हिमांशु चितवाना' पर अपलोड हैं, जिन्हें क्षेत्र में काफी पसंद किया जा रहा है। सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी प्रतिभा के दम पर लोकप्रिय हो रहे हिमांशु क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बन रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here