नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। जैन मिलन महावीर मेरठ के तत्वावधान में रविवार को जगदीश मंडप, दिल्ली रोड, मेरठ पर आयोजित जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन भव्यता और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। सम्मेलन में दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, बल्लभगढ़, लखनऊ, कानपुर, लुधियाना, अम्बाला, अलीगढ़, हाथरस, सोनीपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बरेली, मुरादाबाद, जयपुर, ग्वालियर सहित दूर-दूर से सैकड़ों प्रत्याशियों ने भागीदारी की।
सम्मेलन में 422 युवतियों तथा 539 युवकों का पंजीकरण हुआ। परिचय सत्र के दौरान 27 रिश्तों का शुभारंभ हुआ तथा 82 रिश्तों में आगे बातचीत पर सहमति बनी। कार्यक्रम का उद्घाटन वीर अजय जैन, वीर राजीव जैन (सर्राफ) मेरठ ने किया। धर्म ध्वजारोहण जिनेन्द्र जैन पारस टावर ने किया। स्वागताध्यक्ष की भूमिका वीर संजीव जैन (पेट्रोल पम्प) ने निभाई। दीप प्रज्वलन वीर सुनील जैन, वीर पुनीत जैन (सर्राफ, मेरठ) ने किया। चित्र अनावरण विवेक जैन सर्राफ द्वारा तथा पत्रिका विमोचन सुनील जैन (तेजा जनरेटर वाले, मेरठ) द्वारा किया गया। सम्मेलन का संचालन भोज वीर अमन जैन पुत्र स्व. संजीव कुमार जैन द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. पीयूष गुप्ता (MBBS, MS) रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थापक वीर बिलाश चंद जैन, अध्यक्ष वीर संजय जैन, मंत्री वीर बिजेन्द्र जैन, कोषाध्यक्ष वीर अजय जैन, वैभव जैन, मनीष जैन, युवावीर दिव्यम जैन, युवावीर सिद्धम जैन, युवावीर वैभव जैन, युवावीर श्रेष्ठ जैन, युवावीर अंश जैन, युवावीर समर्पित जैन आदि का सराहनीय योगदान रहा।

No comments:
Post a Comment