नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। विधि अध्ययन संस्थान, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के प्रो बोनो क्लब ने एक विधिक जागरूकता शिविर ग्राम हसनपुर कलां, ब्लॉक-माछरा में लगाया। यह जागरूकता शिविर केन्द्र सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय, न्याय विभाग की न्याय बन्धु स्कीम द्वारा स्थापित प्रो बोनो क्लब आयोजित कराया गया।
विधिक जागरूकता शिविर को संस्थान के समन्वयक डा0 विवेक कुमार हरी झण्डी दिखाकर विश्वविद्यालय से ग्राम हसनपुर कलां, ब्लॉक-माछरा, जनपद - मेरठ के लिये रवाना किया गया। जागरूकता शिविर प्रो बोनो क्लब की अध्यक्षा डा0 सुदेशना ने ग्राम हसनपुर कलां, ब्लॉक-माछरा के सचिवालय से जागरूकता शिविर की अगुवाई की। शिविर में प्रो बोनो क्लब के सदस्य आशीष कौशिक ने ग्राम सभा द्वारा संचालित जन पुस्तकालय एवं डिजिटल लाईब्रेरी में उपस्थित विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी कर रही छात्र-छात्राओं को केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनायें जो युवा के सशक्तिकरण एवं स्वावलम्बन में सहायक की जानकारी दी। उन्होने बताया कि अभ्यर्थियों को केन्द्र सरकार द्वारा संचालित टेलीविजन प्रसारण, स्वयं प्रभा पर संचालित विभिन्न शैक्षणिक रोजगार परख कार्यक्रम में सहायक होगें तथा केन्द्र सरकार के शिक्षा द्वारा संचालित स्वयं पोर्टल पर विशेषज्ञ से शिक्षक व प्रशिक्षण निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं।
शिविर में डॉ0 अपेक्षा चौधरी ने उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा चलाई गई अनोखी पहल जिसमें विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी कर प्रशिक्षित भारतीयों को निःशुल्क कोचिंग व आवासीय सुविधा प्राप्त की जा सकती है, की जानकारी दी। डॉ सुदेशना ने केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, वीबी जी रामजी, किसान सम्मन निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन आदि की जानकारी दी। डॉ विकास कुमार ने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। डा0 महिपाल ने अभ्यर्थियों को परीक्षा की तैयारी के विभिन्न प्रकार बताएं। जितेन्द्र कुमार ग्राम प्रधान ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता करते हुये शिविर का आयोजन कराया।
प्रो बोनो क्लब के विद्यार्थियों स्वयंसेवी ने ग्राम में संचालित विद्यालय में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षा योजना “नशा मुक्त भारत” पर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति विद्यालय के छात्र-छात्राओं के समक्ष प्रस्तुत की। इस नाट्य प्रस्तुति से प्रत्येक विद्यार्थियों को यह संदेश दिया कि “जब नशा मुक्त होगा भारत तब ही विकसित होगा भारत”। क्लब के स्वयंसेवियों ने भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आवाहन पर एवं माननीय राज्यपाल महोदय श्रीमती आनंदीबेन पटेल से प्रेरित माननीय कुलपति महोदय प्रोफेसर संगीता शुक्ला के मार्गदर्शन में प्रभावी जल संचय कार्यक्रम के अंतर्गत एक नाट्य प्रस्तुति छात्र-छात्राओं के समक्ष प्रस्तुत की। कार्यक्रम में स्वयंसेवी छात्र आशुतोष, अभिषेक, हरिश, अंकित, रितिका, वंशिका, अंशिका, निशा आराध्या, नेहा, विशाखा, प्रीति, रिश्ता, कुलदीप, अनमोल, अंकुर आदि उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment