Breaking

Your Ads Here

Friday, October 16, 2026

कमला नगर मंदिर से निकली विशाल घट यात्रा और श्री जी की रथयात्रा

 



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। पंचदिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव एवं स्वर्ण जयंती समारोह के प्रथम दिन कमला नगर मंदिर से विशाल घट यात्रा और श्री जी की रथयात्रा निकली। जुलूस विभिन्न मार्गों से होता हुआ जगदीश मंडप, दिल्ली रोड पहुंचा।


मंच उद्घाटन संदीप जैन पांकी ने किया। शांतिधारा शोधम इंद्र चिनमय जैन, भारत चक्रवर्ती पुष्कित जैन तथा यज्ञनायक सुदीप जैन ने की। आचार्य श्री सौरभ सागर जी ने कहा कि समवशरण लगने पर कई किलोमीटर तक धरती दर्पण समान चमकने लगती है, जिसमें हम अहंकार का तर्पण करते हैं। प्रथम दिन महाअर्चना में करीब 600 इंद्र-इंद्राणी शामिल हुए।


शुरुआत में राकेश जैन, मुकेश जैन, अजंता परिवार ने आचार्यों को श्रीफल भेंट किया। दीप प्रज्ज्वलन सुरेश जैन ऋतुराज ने किया, चित्र अनावरण जैन बिरादरी कमेटी ने किया। शाम 6 बजे गुरुभक्ति और महाआरती हुई। महाआरतीकर्ता आलोक जैन स्वीटी जैन परिवार बग्गी में विराजमान होकर मंदिर से जगदीश मंडप पहुंचे। रात्रि 8 बजे मयूर जैन इंदौर ने भक्ति संगीत संध्या से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here