नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। कॉलेज ऑफ नर्सिंग, एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को बीएससी नर्सिंग व जीएनएम सत्र 2026-27 के नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का दीप प्रज्वलन एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीन एवं प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता रहे। उन्होंने नर्सिंग को सेवाभावी पेशा बताते हुए छात्रों को निष्ठा व मानवीय संवेदना के साथ सेवा करने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य प्रो. डॉ. एस. बालामणि बोस, मैट्रन बबीता शर्मा व नर्सिंग फैकल्टी ने दीप प्रज्वलित कराया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में एसआईसी डॉ. धीरज राज, सीएमएस डॉ. अजीत चौधरी, डिप्टी सीएमएस डॉ. दिनेश राणा व डॉ. एसके पालीवाल मौजूद रहे। वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी शार्ली भंडारी ने छात्रों को फ्लोरेंस नाइटिंगेल की शपथ दिलाई। इस दौरान सत्र 2025-26 के मेधावी छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। सभी मेडल फार्मेसी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. राहुल सिंह ने अपने माता-पिता स्व. उषा सिंह व ओमपाल सिंह की स्मृति में समर्पित किए। संचालन हितेश चौधरी व यशवर्धन शर्मा ने किया।

No comments:
Post a Comment