Breaking

Your Ads Here

Friday, October 16, 2026

कनोहर लाल पीजी महिला महाविद्यालय में संस्थापक दिवस पर मेधावी छात्राएं सम्मानित



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को संस्थापक दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक सेठ कनोहर लाल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ।



मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डॉ. राजेंद्र अग्रवाल रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में ट्रस्ट अध्यक्ष इं. दिनेश सिंघल, संयुक्त सचिव प्रदीप सिंघल, डायरेक्टर एजुकेशन डॉ. नेहा शर्मा दीक्षित सहित ट्रस्ट की अन्य शाखाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे। प्राचार्या प्रो. किरण प्रदीप ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।





कार्यक्रम में वार्षिक पत्रिका ‘चित्राक्षर’ का विमोचन किया गया। सीसीएसयू मेरिट में बीए में द्वितीय स्थान पाने वाली कु. ऋचा उपाध्याय और तृतीय स्थान पाने वाली कु. शिवानी को शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर की ऑलराउंडर छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।




अध्यक्ष दिनेश सिंघल ने सेठ कनोहर लाल जी के जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि डॉ. राजेंद्र अग्रवाल ने बालिका शिक्षा, मानसिक संतुलन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर छात्राओं को प्रेरित किया। अंत में प्राचार्या ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संयोजन चीफ प्रॉक्टर प्रो. विनीता गुप्ता व डीन डॉ. राखी त्यागी ने किया, संचालन डॉ. प्रीति सिंह व सिद्धि गुप्ता ने किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here