नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत थाना किठौर के मिशन शक्ति केंद्र पर काउंसलिंग से पारिवारिक विवादों का समाधान कराया गया। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन को लेकर चल रहे अभियान के तहत प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर पति-पत्नी की काउंसलिंग कर आपसी मतभेद दूर कराए गए, जिसके बाद कई दंपति पुनः साथ रहने लगे। शुक्रवार को थाना किठौर पर ऐसे दंपतियों को बुलाकर शॉल, गुलदस्ता और मिठाई देकर सम्मानित किया गया।

No comments:
Post a Comment