Breaking

Your Ads Here

Friday, October 16, 2026

वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति ने लगाया भण्डारा

  


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। कंकरखेड़ा स्थित शिव चौक पर वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति ने आज नवरात्रि पर्व पर भण्डारा लगाया। उद्घाटन वरिष्ठ भाजपा नेता एवं व्यापार संघ अध्यक्ष कंकरखेड़ा नीरज मित्तल जी ने किया। उन्होंने उपस्थित सभी वरिष्ठ जनों का आशीर्वाद लेकर उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की और उत्साह बढ़ाया।


इस अवसर पर समिति अध्यक्ष महेन्द्र कुमार रस्तौगी ने बताया कि समाजिक एवं धार्मिक कार्यों के द्वारा समाज को जागरूक  करते रहना समाजिक संस्थाओं का दायित्व है। समिति सदस्य आपसी सहयोग से इन कार्यों को करते हैं।इस मोके पर पूर्व पार्षद राजेश खन्ना, अनिल कांत शर्मा, सुधीर कुमार गुप्ता, प्रसुन रस्तोगी,विमलकांत कौशिक,मुल्ख राज, श्रीपाल सिंह, अजय मोहन शर्मा,धर्म पाल, सत्यपाल सिंह, सु‌मन कांत अरोरा, राम गोपाल शर्मा,जयवीर सिंह, रामवीर सिंह,शशि बाला, आशा शर्मा, कुसुम लता आदि उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here