Breaking

Your Ads Here

Friday, October 16, 2026

विश्व खाद्य दिवस: वेंक्टेश्वरा में ’’कृषि में महिला सशक्तीकरण, सुरक्षित भोजन एवं समद्ध भविष्य’’ विषय पर राष्ट्रीय संगौष्ठी, किसान सम्मान समारोह का शानदार आयोजन



विश्वास राणा

नित्य संदेश, गजरौला। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान में विश्व खाद्य दिवस पर इस वर्ष की थीम ’’कृषि में महिला सशक्तीकरण, सुरक्षित भोजन एवं समृद्ध भविष्य’’ विषय पर एक राष्ट्रीय संगौष्ठी का शानदार आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओ ने देश की अर्थव्यवस्था की रीढ कृषि में प्रगतिशील महिला कृषको के योगदान की सराहना करते हुए तीन सौ से अधिक प्रगतिशील किसानो विशेष रूप से महिला किसानो को शाॅल एवं सर्टीफिकेट देकर सम्मानित किया। 


श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान के डाॅ0 सी0वी0 रमन सभागार में विश्व खाद्य दिवस पर आयोजित राष्ट्रीय संगौष्ठी एवं किसान सम्मान समारोह का शुभारम्भ प्रतिकुलाधिपति डाॅ0 राजीव त्यागी, जिला उद्यान अधिकारी अवनीश श्रीवास्तव, कृषि विज्ञान केन्द्र अधिकारी डाॅ0 ए0के0 मिश्र, जिला कृषि अधिकारी डाॅ0 मनोज तोमर, कुलपति प्रो0 कृष्णकान्त दवे, प्रतिकुलपति डाॅ0 मानस रंजन आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया। 



अपने सम्बोधन में मुख्य वक्ता उद्यान अधिकारी अवनीश श्रीवास्तव ने कहा कि पूरे विश्व में जनसंख्या घनत्व के हिसाब से खाद्यान्न डेढ गुना से अधिक है। फिर भी दुनिया के एक तिहाई देशो में पच्चीस फीसदी से ज्यादा लोग भूखमरी की चपेट में है। पिछले एक दशक में जनसंख्या के अनुपात में खाद्यान्न उत्पादन लगभग दो गुणा हो गया है। लेकिन भोजन की अनावश्यक बर्बादी, शादी, जन्मदिन एवं अन्य सामाजिक आयोजनो में थाली में भर-भर कर खाना लेकर, फिर उसको आधे से अधिक भोजन को कूडेदान में डालकर पढे लिखे लोग भूख से जूझ रहे लाखो लोगो का हक छीनने का काम कर रहे है। उन्होने उपस्थित लोगो से अन्न एवं अन्नदाता का सम्मान करने एवं भोजन की बर्बादी रोकने की शपथ भी दिलायी। 



इस अवसर पर उपनिदेशक कृषि विभाग डाॅ0 महेन्द्रपाल सिंह, कृषि नवाचारी डाॅ0 दीपक मेहंदीरत्ता, भूमि सरंक्षण अधिकारी डाॅ0 भगवंत शरण, वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक शमशाद अली, दीपक, प्रतिकुलपति डाॅ0 मानस रंजन, डाॅ0 मधु चतुर्वेदी, डाॅ0 राजेश सिंह, डाॅ0 ज्योति सिंह, डाॅ0 विनय कुमार, डाॅ0 शेषनाथ मिश्रा, डाॅ0 अभिषेक सिंह, डाॅ0 आशिया वाहिद, डाॅ0 माता प्रसाद, डाॅ0 लक्ष्मीकान्त, डाॅ0 वरूण त्रिपाठी, डाॅ0 नीतू पंवार, डाॅ0 रीकू रंजन, डाॅ0 सुमन कुमारी, डाॅ0 राजवर्द्धन, उदित तिवारी, मेरठ परिसर से मडिया प्रभारी विश्वास राणा एवं मेरठ परिसर निदेशक डाॅ0 पंकज सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शानदार संचालन कृषि विभाग की सहायक प्रोफेसर डाॅ0 ज्योति सिंह ने किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here