Breaking

Your Ads Here

Friday, October 16, 2026

आई.आई.टी. कानपुर द्वारा आयोजित अखिल भारतीय खेलकूद स्पर्धा ‘‘उद्घोष-2026’’ में एसजीएसआईटीएस इन्दौर को शानदार सफलता

नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। आई.आई.टी. कानपुर द्वारा आयोजित अखिल भारतीय खेलकूद स्पर्धा 'उद्घोष-2026' में एसजीएसआईटीएस की वॉलीबॉल (महिला) टीम विजेता रही। ताइक्वांडो (पुरुष एवं महिला) ने शानदार प्रदर्शन कर निम्नलिखित श्रेणियों में स्वर्ण पदक, रजत पदक एवं कांस्य पदक जीतकर संस्थान को गौरवान्वित किया। लॉन टेनिस पुरुष वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस भव्य स्पर्धा में पूरे भारतवर्ष के विभिन्न प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों के लगभग 3,000 खिलाड़ियों ने सहभागिता की।


एसजीएसआईटीएस इंदौर की वॉलीबॉल महिला टीम ने सेमीफाइनल में मेजबान आईआईटी कानपुर को 25-15, 25-16 तथा 25-19 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।


फाइनल में एसजीएसआईटीएस इंदौर ने आईआईटी इंदौर को 25-19, 22-25, 25-23 तथा 25-18 से पराजित कर विजेता होने का गौरव हासिल किया। इस स्पर्धा में एसजीएसआईटीएस इंदौर की ओर से सुहानी बयाला (कप्तान), वैष्णवी नंदी, आकांक्षा ठाकरे, तनीषा रोशन तथा प्राची कटारे का प्रदर्शन सराहनीय रहा।


लॉन टेनिस में एसजीएसआईटीएस की महिला टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस स्पर्धा में एसजीएसआईटीएस इंदौर की शुभी द्विवेदी, छवि मुजाल्दे एवं आकांक्षा धुर्वे का खेल सराहनीय रहा।

ताइक्वांडो में उपलब्धियां निम्नानुसार रहीं:

 * मेघा वर्मा - कांस्य पदक

 * नितिन सावरकर - कांस्य पदक

 * भव्य गर्ग - रजत पदक

 * नितिन सावरकर - रजत पदक

 * कमल भदौरिया - रजत पदक

व्यक्तिगत मुकाबले:

 * मेघा वर्मा (-46 kg) - रजत पदक

 * अमरिशा शर्मा (-49 kg) - स्वर्ण पदक

 * कशिश माहोर (52 kg) - रजत पदक

 * श्रेया पांडे (-62 kg) - स्वर्ण पदक

 * चित्रांश राज (-63 kg) - रजत पदक

 * यश मेश्राम (-54 kg) - रजत पदक

 * पार्थ शर्मा (-80 kg) - कांस्य पदक

 * नितिन सावरकर (58 kg) - कांस्य पदक


संस्थान की ओर से प्रो. मेघा राठौर एवं प्रीतम खतारकर गए थे। दल के कोऑर्डिनेटर का दायित्व पुरुष वर्ग में प्रिंस कुमार तथा महिला वर्ग में [नाम अनुपलब्ध] ने निभाया।

संस्थान के निदेशक प्रो. नितेश पुरोहित ने इस शानदार उपलब्धि पर खिलाड़ियों को बधाई दी और प्रत्येक खिलाड़ी से स्पर्धा के दौरान के अनुभवों पर चर्चा की। इस उपलब्धि पर डीन एसएसएए प्रो. अंजना जैन, प्रभारी प्राध्यापक एसएसएस प्रो. राजेश खत्री, वॉलीबॉल प्रभारी प्रो. एम.एल. जैन, उप निदेशक शा. शिक्षा कैप्टन (डॉ.) मनीष जायसवाल ने खिलाड़ियों को बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।


No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here