Breaking

Your Ads Here

Friday, October 16, 2026

दशहरे पर साधु-संतो के सानिध्य में " एम.डी. ड्रग्स रूपी नशे के प्रतिकात्मक नशासुर के पुतले का दहन होगा, कार्यक्रम का ऑनलाईन प्रसारण भी

नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। संस्था सूर्यमंच (सामाजिक सांस्कृतिक संगठन) के संयोजक सन्नी पठारे, फिरोज खान, एड. साक्षी शुक्ला (डागा), कनुप्रिया सत्तन, सह संयोजक शेख साकिर, दीपक जोशीद्ध प्रकाश महावर कोली, सतीश श्रीवास्तव, मुकेश ठाकुर, संजय यादव, यतीन वर्मा, अखिलेश जैन, विनोद मंदवानी, सोनू पंवार कमलेश पटेल (शेरा) महिला सह संयोजिका शशि यादव, भारती टॉक, मिनाक्षी जायसवालख रीटा डांगरे, राखी दुबे, सुमित्रा पंवारद्व मोनिका मंडरे, आदि ने बताया कि इस बार युवा पीढ़ी को नशे से रोकने हेतु "एम.डी. ड्रग्स रूपी नशे के प्रतिकात्मक नशासुर के पुतले का दहन कर" दशहरा महोत्सव मनाया जावेगा। 


आगे संस्था सूर्यमंच दशहरे के अवसर पर बुराई के प्रतीक के रूप में प्रतिवर्ष अलग-अलग तरह के पुतलों का दहन करता आ रहा है, इसी परम्परा के अनुरूप इस वर्ष नाबालिग बच्चों व युवाओं को नशे की गर्त की ओर धकेलने वाले नशे को सानाजिक बुराई मानते हुए नशासुर के पुतले (रावण) का दहन किया जावेगा। ताकि शहरों ही नहीं अपितु संम्पूर्ण भारत में हमारे युवा, बुर्जुग एवं महिलाएं भी सुरक्षित रह सकें एवं शांति स्थापित रह सकें।


आगे जानकारी देते हुए संस्था सूर्यमंच के संयोजक सन्नी पठारे ने बताया कि हम वर्षों से दशहरे पर रावण दहन की जगह सामाजिक बुराईयों, अत्याचारियों, दुराचारियों का रावण बनाकर दहन करते आये हैं चूंकि इस बार बढ़ते नशे से युवाओं के भविष्य अंधकारमय हो गये हैं ड्रग्स जैसे नशे का सेवन करके कई लोग अपराध कर रहे हैं इस गंभीर विषय को हमने सामाजिक बुराई माना है। इसलिए इस वर्ष एम.डी. ड्रग्स रूपी नशे के प्रतिकात्मक नशासुर के पुतले (रावण) का दहन पूर्व राज्य मंत्री महामंडलेश्वर श्री राधे राधे बाबाजी के द्वारा किया जायेगा।


आगे संयोजक सन्नी पठारे ने कहा कि इस "एम.डी. ड्रग्स रूपी नशे के प्रतिकात्मक नशासुर के पुतले का दहन श्री कृष्णा टॉकीज के सामने, नगर निगम रोड़ पर रात्रि 8:00 बजे संस्था सूर्यमंच के सोशल साईट एवं संस्था सूर्यमंच के ऑफिशियल फेसबुक पेज पर ऑनलाईन प्रसारण किया जाएगा, ताकि घर बैठे भी जनता इस कार्यक्रम को देख सके।


आगे जानकारी देते हुए संस्था सूर्यमंच के संयोजक सन्नी पठारे ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केबिनेट मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा होगे। सम्पूर्ण कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर कांग्रेस के पूर्व


अध्यक्ष श्री प्रमोद टंडन करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में ब्राहम्ण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व राज्य मंत्री पं. योगेन्द्र महंत रहेंगे। अतिथियों के रूप में इन्दौर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष श्री चिंदू चौकसे, जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री विपिन वानखेड़े, पूर्व प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमति अर्चना जायसवालह विनिता जी पाठक, पिंटू जोशी, देवेन्द्रसिंह यादव, सादिक खान (पार्षद), मुकेश यादव, अनुप शुक्ला, मदन परमालिया, जगदीश जोशी, मिथिलेश जोशी भी मौजूद रहेंगे। गरिमामय उपस्थिति में महामंडलेश्वर श्री रामगोपालदासजी महाराज, महामंडलेश्वर श्री दादुजी महाराज, महामंडलेश्वर श्री कालीचरण महाराज भी रहेंगे।


कार्यक्रम में हिन्दू रीति-रिवाज का पालन करते हुए श्री राम-लक्ष्मण, हनुमानजी का भ्रमण होगा। देवास के सु प्रसिद्ध टिकलर ग्रुप द्वारा रंगारंग आतिशबाजी की जायेगी, खंडवा के प्रसिद्ध गायक दुर्गेश राजपूत द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुती भी दी जायेगी। रावण दहन के पश्चात् हिन्दू रीति के अनुसार 151 किला गिलकी के भजिये का प्रसाद रूपी वितरण किया जावेगा। साथ ही सम्पूर्ण कार्यक्रम स्थल पर नशे की रोकथाम) का संदेश देने वाले पर्चों का वितरण वानर सेना द्वारा किया जावेगा।


विशेष नोट संस्था सूर्यमंच (सामाजिक सांस्कृतिक संगठन) प्रतिवर्ष दशहरे पर सूर्यमंच सम्मान से अच्छे कार्य करने वाले पुरूष अथवा महिला का सम्मान कर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करता है। इस वर्ष भी सम्मान होगा। कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनुरोध ललित जैन रहेंगे।


फेशबुक साथ ही हमने सोशल मीडिया के माध्यम से संस्था की ऑफिशीयल साईड + ईशटाग्राम पर जनता के सुझाव मांगे थे। इस बार रावण की जगह पर किस का पुतला जलाया जाए। इसका लक्की ड्रॉ के माध्यम से हमनें कूपन निकालकर निर्णय लिया है जिस व्यक्ति ने यह सुझाव दिया था जिसका कूपन विजेता के रूप में निकला है। उस विजेता को विनोद कुर्मी को संस्था द्वारा 11,000 राशि का चेक भी कार्यक्रम स्थल पर संस्था द्वारा प्रदान किया जावेगा।


उपरोक्त कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु संजय खादीवाल, विकास जोशी, देवा बंसोड, हिमांशु यादव, एड. अशोक यादव (जयगोपाला) एड. राजेश कुशवाह, अश्विन जोशी, मुकेश यादव, अली असगर भोपालवाला खुर्शीद मंसूरी, तुलसीराम हार्डिया, आकाश निजामपुर, केतन मालवीय, सोनू कुमावत, अजयसिंह चौहान, राजेश कुशवाह, वीरू झांझोट, चंदू कुंजीर, दिगम्बर पुजारी, अनिल पिपले, किरण जिराती, हिमानी सिंह, आरती यादव, शशि हाड़ा, अर्चना राठौर, अर्चना जीनवाल, साधना भंडारी, वैदेही क्षीरसागर, शर्मिला धोलपुरे, पिंकी शर्मा, नीलम श्रीवास्तव, निधी दुबे आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here