Breaking

Your Ads Here

Saturday, October 17, 2026

तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर पिंक समाधान दिवस का आयोजन





नित्य संदेश ब्यूरो



मेरठ। तहसील सदर में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।





पुलिस और राजस्व से जुड़े मामलों में संयुक्त जांच कर कार्रवाई करने और कोई भी शिकायत लंबित न रखने को कहा गया। इसी क्रम में मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत तहसील परिसर में पिंक समाधान दिवस का भी आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं और बालिकाओं ने बिना संकोच अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण और मिशन शक्ति अभियान में सहयोग करने वाली महिलाओं और बालिकाओं को जिलाधिकारी और एसएसपी ने सम्मानित किया। उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और किसी भी समस्या पर पुलिस सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में एसपी सिटी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here