Breaking

Your Ads Here

Saturday, October 17, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत 27 लोगों का सम्मान



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने शुक्रवार को अपने कैंप कार्यालय पर देहदान, अंगदान और नेत्रदान का संकल्प लेने वाले 27 लोगों को सम्मानित किया।



सम्मानित लोगों में 7 ने देहदान, 4 ने अंगदान और 16 ने नेत्रदान का संकल्प लिया है। सभी को पटका, पगड़ी और सम्मान-पत्र देकर सम्मानित किया गया। देहदान लेने वालों में अजय गुप्ता, कमल नयन बत्रा, कृष्णा रस्तोगी, राजपाल सिंह, जीवन दास गुलाटी, राजीव अरोड़ा और प्रीति अरोड़ा शामिल हैं। अंगदान का संकल्प दीनानाथ गुलाटी, अरविंद रस्तोगी, श्रुति अग्रवाल और मनमोहन ढल ने लिया। 





नेत्रदान का संकल्प भावेश मेहता, अनिल चड्ढा, मुकुल अरोड़ा, गुलशन सचदेवा, अशोक चौपड़ा, विजय अरोड़ा, भीष्म लाल शर्मा, गुरुदत्त अरोड़ा, राजन खन्ना, अमित कक्कड़, मनमोहन आहूजा, पायल जैन, प्रमोद सिंह, कुमकुम गोयल, ज्योति शर्मा और जसमीत सिंह चड्ढा ने लिया। इस मौके पर विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि देहदान, अंगदान और नेत्रदान मानवता की सच्ची सेवा है। यह दूसरों के जीवन में आशा जगाने का पुनीत कार्य है। पीएम मोदी के 25 साल का सार्वजनिक जीवन सेवा और राष्ट्रहित की प्रेरणा है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here