Breaking

Your Ads Here

Saturday, October 17, 2026

ऑपरेशन शस्त्र : मेरठ परिक्षेत्र में एक महीने में 208 गिरफ्तार, 185 अवैध हथियार बरामद



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। मेरठ परिक्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन शस्त्र के तहत पुलिस ने एक महीने में बड़ी कार्रवाई की है। 1 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक 208 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए, 185 अवैध शस्त्र और 214 कारतूस बरामद कर 180 मुकदमे दर्ज किए गए।



डीआईजी कलानिधि नैथानी के निर्देश पर यह अभियान पूरे परिक्षेत्र में चलाया गया। इस दौरान अंतरराज्यीय और अंतर्जनपदीय अवैध असलहा तस्करी गिरोह का भी पर्दाफाश किया गया।




जनपदवार कार्रवाई -


मेरठ - 82 मुकदमे, 106 गिरफ्तार, 83 अवैध शस्त्र, 114 कारतूस

बुलंदशहर - 62 मुकदमे, 65 गिरफ्तार, 66 शस्त्र, 63 कारतूस

बागपत - 22 मुकदमे, 23 गिरफ्तार, 22 शस्त्र, 22 कारतूस

हापुड़ - 14 मुकदमे, 14 गिरफ्तार, 14 शस्त्र, 15 कारतूस



पुलिस ने बताया कि लाइसेंसी हथियारों के कारतूसों की बिक्री पर भी सख्ती की जाएगी। नए कारतूस देने से पहले एसडीएम और सीओ द्वारा पुराने कारतूसों की खपत की जांच होगी। हर गोलीकांड में पांच बिंदुओं पर जांच होगी - गोली किसने चलाई, असलहा किसने दिया, अवैध है तो कहां से आया, कहां रखा जाता था और वारदात में कौन सा वाहन इस्तेमाल हुआ।




लाइसेंसी हथियार दूसरों को देने पर आयुध अधिनियम की धारा 30 में मुकदमा और लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई होगी। सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन, अपराधियों को शरण देने और असलहा छिपाने वालों पर भी बीएनएस की धाराओं में कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here